RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाने वाले 7 उद्यमियों के पक्ष में 952702 लाख रुपए की जिलाधिकारी ने की संस्तुती।

होम फर्निशिंग उत्पाद में बागपत को मिल रही नई पहचान।

RKTV NEWS बागपत(उत्तर प्रदेश)08अप्रैल।एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित लाभार्थियों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर एक जनपद एक उत्पाद पर विशेष चर्चा की और इसमें अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश में एवं प्रदेश के बाहर स्वदेश में आयोजित मेले में प्रतिभा करने बाली औद्योगिक सात इकाइयों को 952702 रुपए की जिलाधिकारी ने संस्तुति की।
इडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भी जनपद के मुख्य उत्पादकों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया जनपद के एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत होम फर्निशिंग आता है जिसे जी आई टैग भी प्राप्त है जिसमें बंसल टेक्सटाइल श्री राजकुमार बंसल खेकड़ा व नौशाद अली हैंडलूम खेकड़ा द्वारा प्रतिभा किया गया जिससे बागपत को एक नई पहचान मिल रही है।
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो एक्सपो मार्ट 2024 में लगाया गया जिसमें आकृति,ज्वैलवाफट, सुरभी कनोडिया ग्राम सिसाना उत्पाद डेकोरेटिव आइटम में प्रोत्साहन राशि दी गई ।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना“एक जनपद – एक उत्पाद” में उन विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाता है जो एक जनपद योजना के अंतर्गत जिले के छोटे मध्य और परंपरागत उद्योगों का विकास कर रोजगार प्रदान करना है तथा राज्य के स्वदेशी एवं विशिष्ट उत्पादों तथा शिल्प को प्रोत्साहित करना है बाहर स्वदेश में आयोजित मेले प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने हेतु एक व्यक्ति के 3 ए०सी० क्लास अथवा बस का वास्तविक किराया अनुमन्य है जो सरकार द्वारा दिया जाता है जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी ने 952702 रुपए की जिलाधिकारी ने संस्तुति की।
जिलाधिकारी ने कहा युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं मार्गदर्शन को उपलब्ध कराना ही उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत युवाओं को सशक्त करने के लिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण के संबंध में बैंकर्स को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि डाक्यूमेंट्स पूरे करते हुए युवाओं को लोन स्वीकृत किए जाएं जिन बैंकों में लोन पत्रावली लंबे थे उनसे नाराजगी व्यक्ति और कार्य शैली में सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया की तीन दिन कार्यालय में कैंप लगाए जाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जीएमडीआईसी अर्चना तिवारी,सहायक आयुक्त श्रम विनीता सिंह ,लीड बैंक मैनेजर, सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:62 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला।

rktvnews

आईएसबी रिपोर्ट के मुताबिक पारिवारिक व्यवसायों को भविष्य में अपने विकास को बनाए रखने के लिए इनोवेशन करना है बहुत जरूरी।

rktvnews

बागपत:खतौनी खिड़की पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने संभाली कमान, किसान बोले: ऐसा सुशासन पहले कभी नहीं देखा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: बाल श्रमिक को कराया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर: हड़तालियों की मांगों पर जिलाधिकारी को संज्ञान लेना चाहिए: पुष्पा सिंह कुशवाहा

rktvnews

चतरा:सेविकाओ की तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment