RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने स्टेट टॉपर अंशु, राजन, करिश्मा, मानस एवं खुशी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में समूचे स्टेट में अंशु को प्रथम, राजन को 5 वां, करिश्मा को 7 वां, मानस को 9 वां एवं खुशी को मिला है 10 वां रैंक।

जिला प्रशासन के लिए यह गौरव की बात है, सम्मान की बात है : जिलाधिकारी।

ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चे-बच्चियों ने अपने दम पर, अपनी मेहनत की बदौलत सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन कर इस परचम को लहराया है।

आगे और मेहतन करना है और बेहतर प्रदर्शन करना है।

शिक्षा के क्षेत्र में पश्चिम चम्पारण जिला द्वारा अनेक कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे हैं

पश्चिम चम्पारण जिला ने यह साबित किया है कि यहां प्रतिभा की कमी नहीं है

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)02 अप्रैल।वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 में स्टेट टॉपर्स-10 में शामिल पश्चिम चम्पारण जिले के पांच छात्र-छात्राओं को आज जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
भारतीय इंटर कॉलेज, गहिरी नौतन की छात्रा अंशु कुमारी (माता- सविता देवी एवं पिता- भुपेन्द्र साह) ने 489 अंक प्राप्त करते हुए समूचे बिहार में प्रथम रैंक हासिल की है। इसी तरह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पकड़ियहवा खोतहवा मधुबनी के छात्र राजन कुमार रौनियार (माता- सोनी देवी एवं पिता- आत्मा साह) ने 485 अंक प्राप्त करते हुए समूचे बिहार में पांचवा रैंक हासिल किया है। बागड़ कुंअर कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, लौरिया की छात्रा करिश्मा कुमारी (माता- निर्मला देवी एवं पिता-अजय कुमार ने 483 अंक प्राप्त करते हुए समूचे बिहार में सातवा रैंक हासिल की हैं। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पकड़ियहवा खोतहवा, मधुबनी के छात्र मानस कुमार (माता- उर्मिला देवी एवं पिता गुलाब साह) ने 481 अंक प्राप्त करते हुए समूचे बिहार में नवां रैंक हासिल किया है। साथ ही संत तेरेसा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया की छात्रा खुशी कुमारी (माता-श्रीमती मुन्नी देवी एवं पिता-श्री विजय कुमार) ने 480 अंक लाकर समूचे बिहार में 10 वां रैंक प्राप्त की है।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में अंशु कुमारी, राजन कुमार, करिश्मा कुमारी, मानस कुमार एवं खुशी कुमारी को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपहार स्वरूप स्मार्ट वॉच तथा शॉल आदि भी प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने टॉपर्स छात्र-छात्राओं से आगे की पढ़ाई, अभिरूचि आदि के बारे में फीडबैक लिया और छात्र-छात्राओं की हौसलाआफजाई की, उनका मनोबल बढ़ाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन के लिए यह गौरव की बात है, सम्मान की बात है। इससे बड़ी हो नहीं सकती है कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चे, बच्चियों ने अपने दम पर, अपनी मेहनत की बदौलत सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन कर इस परचम को लहराया है। उन्होंने कहा कि स्टेट टॉपर्स-10 में शामिल जिले के 05 बच्चे, बच्चियों, उनके माता-पिता, अभिभावकों, शिक्षकों सहित सभी को ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पश्चिम चम्पारण जिला द्वारा अनेक कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे हैं। पश्चिम चम्पारण जिला ने यह साबित किया है कि यहां प्रतिभा की कमी नहीं है। बच्चे-बच्चियां अपने दम पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। आप सभी ने देखा कि इंटरमीडिएट में स्टेट टॉपर रही हरनाटांड़ की बच्ची सहित अन्य टॉपर्स को जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले सम्मानित किया गया था। आज माध्यमिक परीक्षा के टॉपर्स को सम्मानित करते हुए जिला प्रशासन खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप अपनी पढ़ाई को जारी रखियेगा। मेहनत कीजिएगा। आगे और मेहतन करना है और बेहतर प्रदर्शन करना है। माध्यमिक के बाद इंटरमीडिएट परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करना है। बढ़िया से पढ़ाई करना है। उन्होंने कहा कि मोबाईल का सदुपयोग करना है, दुरूपयोग नहीं करना है।
उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बच्चे किसी से कम नहीं है। अपने मेहनत की बदौलत बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इतिहास रचते हैं। परिश्रम के बल पर कुछ भी किया जा सकता है। सभी छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, अभिभावकों, शिक्षकों, समस्त जिलेवासियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं है। उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), कुमार रविन्द्र, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मनीष कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना, कुणाल गौरव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, कुमार अनुभव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, गार्गी कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:कुशासन बाबू बनकर रह गए हैं नीतीश कुमार: अशोक राम

rktvnews

पटना:चुनाव आयोग नागरिकता तय करने की ऑथोरिटी बनना चाह रहा है:प्रशांत भूषण

rktvnews

एएफएमएस और निम्हांस, बेंगलुरु में सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता।

rktvnews

बक्सर:ब्रजगृह कोषांग एवं मतगणना कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:न्यायालय अपर समाहर्त्ता-सह-न्याय निर्णयन अधिकारी, चतरा के द्वारा 6 खाद्य विक्रेताओं के ऊपर गिरी गाज, किया गया अर्थदण्ड अधिरोपित।

rktvnews

भोपाल:महर्षि राष्ट्रीय संस्कृतिक तीन दिवसीय समारोह,महर्षि विद्या स्कूल बैरसिया भोपाल मेँ।

rktvnews

Leave a Comment