RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों ने दिया धरना, रेलवे किराए में पूर्व की छूट की मांग।

पूर्व में मिल रही छूट को लागू करवाने के समर्थन में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने आरा स्टेशन पर दिया एक दिवसीय धरना।

समाज के सभी वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों ने धरने में की शिरकत।

रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की दो बार अनुशंसा के बाद भी छूट नहीं हुई लागू।

छूट नहीं हुई अविलंब लागू तो देश के सभी राज्यों में होगा आंदोलन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 मार्च।आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले बिहार के आरा जंक्शन पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा रेल भाड़े में पूर्व की तरह छूट को लागू करवाने के पक्ष में एकदिवसीय सामूहिक धरना का आयोजन किया गया । धरणार्थिओ को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेल मंत्रालय को चेतावनी दिया की वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट में पूर्व में मिलने वाली छूट फिर लागू नहीं किया तो देश के सभी राज्यों में रेल प्रशासन के तानाशाही रवैया के विरुद्ध आंदोलन की शुरुआत की जाएगी । उन्होंने बताया कि रविवार को चार राज्यों के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सामूहिक धरना का कार्यक्रम किया गया।आरा जंक्शन पर धरनार्थियों को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ दिवाकर पांडे ,संरक्षक पूर्व प्राचार्य कमल कुमारी सिंह , हिंदी के पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ नीरज सिंह , वरिष्ठ जेपी सेनानी सुशील तिवारी , उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, राम अयोध्या प्रसाद प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार, निर्मल कुमार , नरेंद्र सिंह पत्रकार,गुरुनारायण सिंह , अनंत श्रीवास्तव, भोजपुर जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह , सरंक्षक राघव प्रसाद सिंह ,रामनारायण पांडे , कंचन प्रभा सिंह प्रोफेसर रेनू मिश्रा, रबींद्र नाथ सिंह , भरत भूषण, योगेन्द्र सिंह , ठाकुर प्रसाद यादव , सेवा प्रसाद, त्रिलोकी सिंह , उदय प्रताप सिंह , अशोक कुमार चौधरी , निर्मल सिंह सकरवार , ठाकुर प्रसाद यादव , शिवदास सिंह,महावीर सिंह यादव , जदयू के प्रदेश के नेता कामेश्वर कुशवाहा, जदयू जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह पटेल , भाजपा वरिष्ठ नेता तारकिशोर ठाकुर , बाबू चंद पांडे जय मंगल प्रसाद आदि ने एक स्वर से केंद्र सरकार से अविलंब रेलवे छूट लागू करने की मांग रखी ।मुजफ्फरपुर से आए उत्तरी बिहार के प्रभारी कृष्णा नंदन प्रसाद सिन्हा ,अमरदेव चौबे ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है कोरोना के पूर्व मिलने वाली रेलवे टिकटों पर छूट रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के दो बार अनुशंसा के बाद भी अभी तक लागू नहीं किया है । धरना के अंत में स्वयं स्टेशन मास्टर एन के राय ने धरना स्थल पर आकर रेल मंत्री को संबोधित पत्रक प्राप्त किया।

Related posts

पीसीआईएमएंडएच कार्यालय में हिंदी पखवाड़े का सफल आयोजन।

rktvnews

सिजेरियन सेक्शन के बाद खाद्य पदार्थ और परहेज।

rktvnews

जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) के सुगम संचालन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

दो चिकित्सक मित्रों ने रचा इतिहास भोजपुर को दी एमआरआई की सुविधा।

rktvnews

गिरिडीह: 18 अगस्त से नहीं होगी गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा,तिथि में किए बदलाव।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल के तहत नई दिल्ली में सांसदों के साथ साइकिल चलाई; नागरिकों से भारत में निर्मित उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।

rktvnews

Leave a Comment