RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : अफीम का डोडा व पौधे के डंठल को पुलिस ने किया बरामद!16 बोरा डोडा बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 मार्च। भोजपुर एसपी मिस्टर राज के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं अन्य नशीली वस्तुओं के खिलाफ जारी कार्रवाई की कड़ी में भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एक्साइज थाना आरा के इंस्पेक्टर एवं पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बहोरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दियारा क्षेत्र के बिजली का डेरा के पास अफीम की खेती की जा रही है।

मक्के के खेत के बीच अफीम का डोडा व पौधे के डंठल का निरीक्षण करते एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह व थानाध्यक्ष सुशांत कुमार

भोजपुर एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने छापामारी की। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार एवं अन्य पुलिस बल को ड्रोन की मदद से जानकारी मिली कि मक्के के खेत के बीच में अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर छापामारी की। पुलिस ने घटनास्थल से 16 बोरा में अफीम का डोडा (पाॅपी) और अफीम के डंठल के साथ एक ट्रैक्टर बरामद किया। दंडाधिकारी के समक्ष इसकी जप्ती की गई। पुलिस ने 180.16 ग्राम डोडा, 2.015 ग्राम अफीम पौधे का डंठल और एक ट्रैक्टर जप्त किया। इस संबंध में बहोरनपुर थाना में जमीन स्वामी, ट्रैक्टर स्वामी एवं अफीम की खेती वार्ड संख्या करने वालों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 34/25 दिनांक 23/3/25 दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है। जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने इस आशय की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस करके दी।

Related posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 से 5 जून तक ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली 11वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सौंपे गारंटी कार्ड ।

rktvnews

बक्सर:महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में वीर कुंवर सिंह जयंती आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:एक पेड़ मां के नाम पर हुआ पौधरोपण।

rktvnews

पटना:प्रेरणादायक उपन्यासकार हैं ओम् प्रकाश पाण्डेय : सुरेंद्र पाल सिंह

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने मटुकपुर बड़हरा के नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की मुलाकात,साथ खड़े रहने की कही बात।

rktvnews

Leave a Comment