RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)17 मई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार देर रात गढ़वा मंडल कारा में व्यापक औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार एवं एसडीपीओ सदर श्री नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान में लगभग 50 महिला एवं पुरुष जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने जेल परिसर के सभी बैरकों की गहन तलाशी ली। इस दौरान बंदियों की व्यक्तिगत तलाशी एवं पूछताछ भी की गई। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस विशेष जांच अभियान में एसडीएम एवं एसडीपीओ के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा जेल प्रशासन से जुड़े कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण अभियान चलाकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

उमरिया:सफलता की कहानीः आत्मनिर्भरता की ओर सुनीता सिंह के बढ़ते कदम।

rktvnews

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश को एलएलबी और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स शुरू करने की दी मंजूरी।

rktvnews

पटना : भाजपा के प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बने शाहपुर के डा विकास चंद्र।

rktvnews

गया: प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर ऊर्जा सचिव ने किया विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण।

rktvnews

नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एकीकृत चिकित्सा विभाग का उद्घाटन किया गया

rktvnews

एमडीजे विद्यालय में डॉ. जी. डी. सिंह की 82 वीं जयंती मनाई गई

rktvnews

Leave a Comment