RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, घर-घर पहुंचकर किया जा रहा सर्वेक्षण कार्य।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )17 मई।16 मई 2026 से भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत गढ़वा जिले में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की शुरुआत कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत गणना पर्यवेक्षक एवं प्रगणक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं तथा परिवारों से आवश्यक जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं।

जिले में जनगणना कार्य के संचालन के लिए *कुल 23 चार्ज बनाए गए हैं, जिनमें 03 शहरी एवं 20 ग्रामीण चार्ज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सर्वेक्षण कार्य के लिए जिले में 421 पर्यवेक्षकों एवं 2411 प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति की गई है,* जो निर्धारित क्षेत्र में जाकर जनगणना संबंधी सूचनाएं संकलित कर रहे हैं।

*भारत की जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य संपन्न किया जाएगा।
प्रथम चरण के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर कुल 33 प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे। इसमें मकान की स्थिति, दीवार एवं छत की निर्माण सामग्री, पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोईघर, खाना पकाने के साधन, परिवार के सदस्यों की संख्या, सामाजिक वर्ग, कमरों की संख्या तथा घरेलू उपकरणों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी शामिल है। इसके अतिरिक्त मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर, वाहन एवं अन्य सुविधाओं से जुड़ी सूचनाएं भी संकलित की जाएंगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related posts

एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई ने एसबीआई लाइफ के आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनलिस्ट में जगह बनाई।

rktvnews

घुटना के दर्द से छुटकारा के लिए लगा घुटनों का व्यायाम के विशेष योग स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

भोजपुर जिला जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का बैठक सम्पन्न ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घरेलू एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ उपायुक्त की बैठक, आवश्यक निर्देश जारी।

rktvnews

ढूंढ रहा है ख़ुद में बचपन।

rktvnews

महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment