RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय तटरक्षक बल मालदीव के समुद्री क्षेत्र से बचाए गए दस मछुआरों को स्वदेश लाया

RKTV NEWS/नई दिल्ली,06 मई।भारतीय तट रक्षक बल मालदीव के समुद्री क्षेत्र से बचाए गए दस भारतीय मछुआरों को 06 मई, 2023 को सुरक्षित विशाखापत्तनम लाया।
ये मछुआरे 16 अप्रैल, 2023 को कन्याकुमारी, तमिलनाडु के पास थेंगापट्टनम से समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। हालांकि, उनकी नाव का इंजन फेल हो गया और वे 5 दिनों तक बिना किसी मदद के मालदीव समुद्री क्षेत्र में बहते चले गए। 26 अप्रैल, 2023 को भारतीय तटरक्षक एमआरसीसी यानी समुद्री बचाव समन्वय केंद्र के समन्वय में मालदीव खोज और बचाव क्षेत्र से एमवी फ्यूरियस द्वारा इन मछुआरों को बचाया गया। तटरक्षक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) को प्राप्त सूचना के आधार पर, आईसीजीएस विग्रह को इन बचाए गए मछुआरों को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल खाड़ी से आने वाले व्यापारी जहाज पर चढ़ाने के लिए भेजा गया था। इन दस मछुआरों में से आठ केरल के विझिंजम के हैं जबकि दो तमिलनाडु में कन्याकुमारी के हैं। बचाए गए सभी इन सभी दस मछुआरों की प्रारंभिक चिकित्सा जांच तटरक्षक जहाज पर की गई और सभी पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में पाए गए।

Related posts

पटना:सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल की अध्यक्षता में जे पी सेनानियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:छात्र जदयू का परीक्षा नियंत्रक को हटाने के लिए चौथे दिन भी आमरण अनशन रहा जारी।

rktvnews

पर्यटन स्थलों के सौंदर्य एवं विशेषताएं विषय पर निबंध और फोटोग्राफी में विजेताओं को उपायुक्त ने दिया पुरस्कार।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

रामगढ़:जिले में चल रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment