RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: RYA ने भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु की शहादत दिवस को देशव्यापी युवा हुंकार मार्च के रूप में मनाया।

सम्राज्यवादी वर्चस्व,फासीवादी हमले,कार्पोरेट लूट और सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा: मनोज मंजिल

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 मार्च।आज भगत सिंह व उनके साथी सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) ने छात्र युवा हुंकार मार्च निकाल कर भगत सिंह की मूर्ति पर मल्यार्पण कर शहादत दिवस मनाया।
इस दौरान बताया गया की आज ही के दिन भगत सिंह और उनके साथी सुखदेव और राजगुरु को तय समय से एक दिन पहले ही लाहौर जेल में फांसी दे दी गई थी तब से आज का दिन और उनके लगाए गए नारे ” इंकलाब जिंदाबाद ”
हमेशा के लिए अमर हो गए।
जो आज भी पूरे भारत सहित दुनियां के लिए बदलाव के लिए सामूहिक पुकार के रूप में गूंजता है।
भगत सिंह सिर्फ जोश से भरे हुए क्रांतिकारी युवा नहीं थे बल्कि भारत के सबसे दूरदर्शी विचारकों में से एक थे। उनका और उनके साथियों का बलिदान सिर्फ गुलामी से मुक्ति पाने के तक सीमित नहीं थी बल्कि वे एक समाजवादी भारत का सपना,सभी के लिए न्याय,स्वतंत्रता,बराबरी,धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से सशक्त बनाने के लिए लड़ाई था।
इसलिए उन्होंने चेताया था यह लड़ाई सिर्फ शासक बदलने की नहीं है और ना ही अंग्रेजी हुकूमत के खात्मे का बल्कि लोगों का सामाजिक आर्थिक राजनैतिक और समानता के लिए था।
इसलिए आज की मौजूदा परिस्थिति में जब देश के अंदर भाजपा और मोदी सरकार द्वारा न्याय,आजादी,शांति,लोकतंत्र और संविधान को कुचला जा रहा है
जब अडानी अंबानी द्वारा देश के प्रकृति संसाधनों और बुनियादी ढांचों को लूटा जा रहा है,अंतराष्ट्रीय स्तर पर उसके भ्रष्टाचार और अपराध उजागर हो रहे हैं तब मोदी सरकार उनका निजी मामला बता कर टाल देना उनके मंसूबे को दर्शाता है।
तब ऐसी स्थिति में हमारी नैतिक जिम्मेवारी और जवाबदेही हो जाती है कि उसके खिलाफ भगत सिंह को याद करते हुए उनके बताए रास्ते और विचारों को आगे बढ़ाते हुए सम्राज्यवादी वर्चस्व,कार्पोरेट लूट और सांप्रदायिक हमले और नफरत से डट का मुकाबला करते हुए इंकलाब जिंदाबाद,साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के नारों को बुलंद करें।
इस कार्यक्रम में मौजूद इंकलाबी नौजवान सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक मनोज मंजिल सहित इंसाफ मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी,माले कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,नगर सचिव सुधीर प्रसाद,RYA जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी,जिला सहसचिव विशाल कुमार,अखिलेश कुमार,हरिनारायण कुमार,आइसा जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा अधिवक्ता अमित कुमार बंटी,RYA नेता राजू राम,प्रदीप कुमार,धीरेन्द्र आर्यन,राजेश गुप्ता,राहुल , बहादुर, नागेंद्र, रंजीत, रितेश, रणधीर, उज्जवल , विकाश, सागर,पंकज कुशवाहा ,अभय सिंह, मनोज गुप्ता, छात्र नेता जयशंकर कुमार,अभय सिंह,कुणाल कुमार,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्‍युलर) कर्नाटक के प्रमुख और एचडी रेवन्ना से की मुलाकात।

rktvnews

रोहतास: जिलापदाधिकारी उदिता सिंह ने किया मतदान,आमजनों से की अपील।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक का हुआ अयोजन।

rktvnews

आस्था,पवित्रता और श्रद्धा का महापर्व है छठ।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने ‘एमपी टूरिज्म मास्टरक्लास’ का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment