RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़ :उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)20 मार्च।बुधवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की।
बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्य की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने चुट्टूपालू घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए। वर्तमान में घाटी में लगाई गई लाइटों के नियमित रूप से कार्य करने की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने हर हाल में घाटी में लगाई गई लाइटों का नियमित रूप से कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने घाटी क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने हेतु साइन बोर्ड लगाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा घाटी में ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने, घाटी में हाई मास्ट लाइट लगाने, सीसीटीवी कैमरे, वाहन जांच अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन, ब्लैक स्पॉट चिंहितिकरण आदि को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलने व अवैध परिवहन पर लगाम लगाने हेतु समय-समय पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से जिले के सभी क्षेत्रों में सभी थाना प्रभारी को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। ताकि लोगों में जागरूकता फैले और वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें जिससे हो रही दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इन सबके अलावा बैठक के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों/ अधिकारियों, एनएचएआई के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: पंचायती राज विभाग-सह-जिला प्रभारी मंत्री, केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण: उपायुक्त

rktvnews

महिलाओं में तेजी से बढ़ रही PCOD की समस्या हो सकती आपके भविष्य के लिए खतरनाक : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भाकपा-माले नेता शहीद कामरेड सुफियान की शहादत की 16 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान! विभिन्न तीर्थस्थलों का किया दौरा और विभिन्न भाषाओं में रामायण का पाठ सुना।

rktvnews

दहेज मांगना, दहेज लेना समाज के लिए अभिशाप है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment