RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च।स्थानीय सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद  2025 का दो दिवसीय (19,20 मार्च) आयोजन प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में हो रहा है जिसमें भोजपुर तथा बक्सर जिले के रजिस्ट्रेशन कराने वाले 150 प्रतिभागी सम्मिलित हैं। अतिथियों के आगमन पर सर्वप्रथम स्वामी सहजानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ही सभागार मे लाया गया।प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि वीकेएसयू कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार,महापौर इंदु देवी,प्रो पी के सिन्हा,प्रो गौरीशंकर प्रधान,प्रो पुनम कुमारी,प्रो डी एन चौधरी,सागर माहेश्वरी डा अभिनव,डा साधना रावत,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित,व सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रो रणविजय कुमार ने बताया की आयोजन युवाओं को समर्पित है,युवा आगे बढ़े,विकसित भारत के सोच और संकल्प को पूरा करे,आप ही अब्राहम लिंकन, चर्चिल अटल बिहारी वाजपेई और मोदी है ये जज्बा रखकर कार्य करें। प्रो कुमार ने एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में स्पष्ट कहा कि बेशुमार खर्च, विकास कार्यों में बाधा, मुसीबतों का पहाड़ से बचना है तो एक साथ चुनाव कराना राष्ट्रहित में होगा।
वहीं मेयर इंदु देवी ने कहा कि सभी युवा राष्ट्र के भविष्य हैं,प्रतिभावान है, उनके सफल होने मंगल कामना है। अपनी क्षमता और प्रतिभा से कॉलेज और जनपद का नाम रोशन करेंगे।
प्राचार्या डॉक्टर पूनम कुमारी ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा ऐसे आयोजन के संदर्भ में बताया किया युवाओं के मध्य एक बहुत ही सुनहरा अवसर है जिसके माध्यम से वह जिले का प्रतिनिधित्व देश के अंतर्गत कर सकते हैं। आयोजन की शुरुआत के साथ ही इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर अभिनव आनंद ने प्रतियोगिता की पूरी रूपरेखा के बारे में चर्चा की तथा बताया कि दो दिवसीय होने वाले इस आयोजन में जूरी मेंबर्स के द्वारा 10 बच्चों का चुनाव किया जाएगा जो जिला का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे।
निर्णायक मंडल के रूप में डॉक्टर प्रसूंजय कुमार सिंह, डॉ गौरी शंकर प्रधान, डॉ नवीन कुमार, डॉक्टर आमिर महमूद तथा बक्सर के जिला युवा पदाधिकारी सागर माहेश्वरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन आज 20 मार्च को होगा। नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा पदाधिकारी निकिता सिंह भी उपस्थित रहे। मंच संचालन नमामि गंगे के डीपीओ अमित सिंह के द्वारा किया गया।

Related posts

प्रसिद्ध समाजसेवी मुन्ना साईं की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जर्मनी के विदेश मंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और एनडीएमए ने गर्मियों में अस्पतालों में आग की घटनाएं रोकने के उपायों पर राज्यों को संयुक्त सलाह जारी की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने चौपामोड़ से हसंडीहा एवं देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

बजट सत्र से पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं व सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देने की अपील की; नियोजित गतिरोध पर चेताया।

rktvnews

मोतीहारी:नदी के मृत प्राय हिस्सों को पुनर्जीवित कर इन छोटी-छोटी नदियों में सालों भर पानी का बहाव सुनिश्चित करने को बैठक

rktvnews

Leave a Comment