RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

इंदौर:नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी एवं ग्रीवा कैंसर की पेप स्मीयर जाँच का शिविर 12 अप्रैल से।

RKTVNEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश)11 अप्रैल।इंदौर के रार्बट नर्सिंग होम में 23वां नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन 12 अप्रैल से शुरू होगा। यह शिविर 14 अप्रैल तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ सुबह साढ़े 9 बजे किया जायेगा। इस अवसर पर संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह तथा उद्योगपति एवं समाजसेवी गिरीश मतलानी भी उपस्थित रहेंगे।
बताया गया कि यह शिविर सहायता संस्था के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विशेष रूप से सिर्फ गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के ही ऑपरेशन किये जायेंगे। जन्मजात शारीरिक विकारों (कटे होंठ, तालू) एवं किसी दुर्घटना के बाद छूटे निशानों एवं जलने के कारण आयी विकृति के ऑपरेशन होंगे। इस शिविर में वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. प्रकाश छजलानी भी अपनी निःशुल्क सेवायें देंगे।
रॉबर्ट नर्सिंग होम के सेक्रेटरी एवं ट्रस्टी डॉ. वी. एस. यशलहा ने बताया कि इस शिविर हेतु अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर एवं मरीजों हेतु रहने की व्यवस्था निःशुल्क प्रदान की जायेगी। साथ ही मरीजों हेतु अन्य सारी व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जायेगी। इस शिविर में सिर्फ कटे होंठ, तालू एवं कुछ ऑपरेशन योग्य जले हुए मरीजों के आपरेशन किये जायेंगे। ऑपरेशन हेतु मरीजों का चयन डॉ. प्रकाश छजलानी द्वारा स्वयं दिनांक 12 अप्रैल 2024 को प्रातः 08:00 बजे से 09:30 बजे तक रॉबर्ट नर्सिंग होम पर किया जायेगा। डॉ. यशलहा ने बताया कि इस शिविर में ग्रीवा कैंसर की जाँच VIA PAT स्मीयर द्वारा निःशुल्क की जायेगी।

Related posts

भोजपुर:शहरी जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति संवेदनशील भूमिका जरूरी : डॉ. गौरव सिक्का

rktvnews

नवादा जिले में आयोजित जनसंवाद में जनता का दिखा उत्साह!उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व विधायक ने सिरोही में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:”नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम आयोजित! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज के हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को दिलाई नई पहचान- श्री तोमर

rktvnews

रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आर के सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment