RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)07 अक्टूबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सरकार द्वारा अनियमित वेतन और पेंशन पर फुटाब ने जताई आपत्ति :प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.54 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी।

rktvnews

भोजपुर:ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिट एन्हांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम विद्यार्थियों के रोजगार परक : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 26

rktvnews

राष्ट्रपति ने 953327 कॉर्पोरल डाभी संजय हिफाबाई को शौर्य चक्र प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर:छात्र नेता आनंद तिवारी को NSUI का राज्य सचिव किया गया नियुक्त।

rktvnews

Leave a Comment