RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:सीनियर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब 44 रनों से विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 फ़रवरी।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू बनाम एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज की टर्फ विकेट पर शुरू हुआ। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। एक्सट्रीम 11 की तरफ से सौरभ जी ने सर्वाधिक 40 रन, प्रकाश ने 21 रन ,अजीत में 31 रन, विपुल ने 24 रन, गौतम ने 15 रन, आशुतोष ने 17 रन तथा राहुल ने 18 रनों का योगदान किया। बिहिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम सिंह ने सर्वाधिक पांच विकेट, हृदयानंद ने तीन विकेट तथा मृत्युंजय एवं प्रवीण को एक-एक विकेट मिला।
189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू की पूरी टीम 20 ओवर में 94 रन बनाकर आउट हो गई। बिहिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से हृदयानंद ने सर्वाधिक 28 रन, अमर ने 21 रन, आशीष ने 13 रन एवं प्रवीण ने 12 रनों का योगदान किया ।एक्सट्रीम 11 की तरफ से समरेश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.1 ओवर में 10 रन देकर 6 विकेट लिए और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौतम को तीन विकेट मिला। इस प्रकार एक्सट्रीम क्रिकेट क्लब ने यह मैच 94 रनों से जीत लिया। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी विभिन्न क्लबो के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी, बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, पूर्व हेमन ट्रॉफी खिलाड़ी चंद्र प्रकाश नारायण ,लीग संयोजक आकाश कुमार ,कुमार विजय उपस्थित थे। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू)ने दी।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार राज्य के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता जानकी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना,प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर:डी. के. कालेज में जागरूकता कार्यक्रम: आधुनिक परिप्रेक्ष्य’में विषय पर संगोष्ठी।

rktvnews

मारपीट के अलग-अलग मामलों में 18 पर प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर : कुर्की जप्तीके दौरान अभियुक्त गिरफ्तार! बहोरनपुर पुलिस कर रही पूछताछ।

rktvnews

रामगढ़ चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स भवन में हुआ फूड लाइसेंस एंव पंजीयन कैंप का आयोजन 81 व्यापारियों ने करवाया अपना लाइसेंस एवं पंजीयन।

rktvnews

Leave a Comment