RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:मंडल कारा,पर्यवेक्षण गृह, और जिला बाल संरक्षण इकाई का किया गया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )27 फरवरी।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी,जिलाधिकारी सह उपाध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने संयुक्त रूप से आज मंडल कारा,पर्यवेक्षण गृह,जिला बाल संरक्षण इकाई आदि का निरीक्षण किये।
मंडल कारा में बंदियों के रहन सहन,साफ-सफाई जैसे मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई। जिला सत्र न्यायाधीश ने सभी बैरकों के बंदियों से मिलकर कारा में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दिये।
उन्होंने जेल अस्पताल,रसोई घर,पुस्तकालय आदि की व्यवस्था को देखा।
कारा की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी मंडल काराधीक्षक से जानकारी ली गई।
तत्पश्चात पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों से मिलकर उनके रहन सहन का जायजा लिया गया।
जिला जज ने कहा कि बच्चों की किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य,सुरक्षा, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात संयुक्त रूप से जिला बाल संरक्षण इकाई का भी निरीक्षण किये।

Related posts

भोजपुर:5 मिनट की देरी से महिला कांस्टेबल समेत अन्य को बीपीएससी दरोगा परीक्षा से होना पड़ा वंचित।

rktvnews

भोजपुर:वृद्धजन एवं दिव्यांगो की मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को ले कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चिकित्सक आत्मीय भाव से मरीजों का इलाज करें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

भोजपुर:विग्रह का समाधान अपरिग्रह है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

उदयपुर:राष्ट्रपति ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने वाली आशाकर्मियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें- जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment