RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत को ले कार्यपालक विभाग एवं सभी बैंक के पदाधिकारियों संग बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 फ़रवरी ।आगामी 08 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज कार्यपालक विभाग एवं सभी बैंक के पदाधिकारीगण के साथ एक बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भारत भूषण भसीन के प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौतम कुमार ने बताया कि सभी विभागों से बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु किया गया था। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वाद का निष्पादन हो सके इसका लक्ष्य रखा गया है‌। इसके लिए सभी न्यायालय से नोटिस संबंधित थाना को निर्गत किया जा चुका है। सचिव गौतम कुमार ने आगे बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस या सूचना प्राप्त नहीं हो और वह सुलह करना चाहते हैं वैसी स्थिति में पक्षकारगण कार्यालय से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। बैठक में कार्यपालक विभाग से खनन विभाग, मापतौल, विद्युत, दूरसंचार एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ अन्य सभी बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

टीबी उन्मूलन में चित्तौड़गढ़ जिले को मिला कांस्य पदक!जिला कलक्टर, सीएमएचओ और डीटीओ होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

सीतामढी:जिला पदाधिकारी-सह- अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति,की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

23 देशों के 75 प्रतिनिधियों ने आईईवीपी कार्यक्रम के तहत 6 राज्यों में मतदान प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण महोत्सव 2025 में चतुर्थ संध्या पर शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से शिव आराधना के अंतर्गत देश के प्रख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुति।

rktvnews

सारण:अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा पूजा पंडालों का किया जा रहा है निरीक्षण, फायर सेफ्टी को लेकर आयोजकों को दी जा रही है सलाह।

rktvnews

Leave a Comment