RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:हम पार्टी की रैली से पहले दो विभाग छीनकर दिया तगड़ा झटका : राजेश निराला

RKTV NEWS/पटना (बिहार)27 फरवरी।हम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश निराला ने हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी के पास से दो विभाग छीन जाने पर कहा कि यह काम तो नीतीश कुमार जी को और पहले कर लेना चाहिए था। 28 फरवरी को होने वाली हम पार्टी की दलित समागम रैली जिसे हम लगातार दलित ठगावन रैली कहते आ रहें हैं उसके पहले दो मंत्रालय छीन लिया गया जो हम पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है। गांधी मैदान में होने वाली रैली से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से दो विभाग का छिना जाना नीतीश कुमार से दूरियों का साफ संकेत है या हम पार्टी के आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत नहीं । हम पार्टी के लिए 2025 में होने वाली विधानसभा चुनाव में टिकटों को लेकर अनदेखी होना तय है ।
राजेश निराला ने कहा कि नीतीश सरकार में मंत्री होने के बावजूद विभाग में उनके कोई कार्य नहीं हो रहे थे और काम के प्रति उदासीन थे। नीतीश कुमार काम करने वाले लोगों को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं यही कारण है कि उनके दो विभाग छीन लिए गए। हम गुट जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहा है 2025 विधानसभा चुनाव में हम पार्टी से कई गुना ज्यादा हम गुट के विधायक विधानसभा में भेजने का काम हम करेंगे।

Related posts

गढ़वा टाउन हॉल में 27 जून को मेगा रक्तदान शिविर, उपायुक्त करेंगे उद्घाटन।

rktvnews

न्यूजक्लिक के पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के शिवानंद, बोला प्रधानमंत्री केयर फंड’ में चीनी कंपनी की ओर से राशि किस क़ानून के अंतर्गत जमा करने की इजाज़त दी गई ?

rktvnews

रामगढ़: उपायुक्त ने रांची के मेदांता हॉस्पिटल में प्रखंड विकास पदाधिकारी(रामगढ़ सदर) जयंत जेरोम लकड़ा को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोपाल :वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

हनुमानगढ़:नगर परिषद आयुक्त ने किया अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:चैता महोत्सव पर हुआ सर्व धर्म मिलन समारोह, देर रात गूंजे लोकगीत।

rktvnews

Leave a Comment