RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाशिवरात्रि पर मां काली बखोरापुर मंदिर में अखंड हरी कीर्तन आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 फ़रवरी।बड़हरा प्रखंड के जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर प्रांगण में महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्त जनों का अपार भीड़ उमड़ता रहा। मंदिर समिति के स्वयंसेवक भीड़ को व्यवस्थित करने में लग रहे। इस धार्मिक आयोजन की अध्यक्षता होटल मौर्य के डायरेक्टर बी सिंह ने किया। मंदिर परिसर मेंउपस्थित अतिथियों का श्री सिंह ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पधारे समाजसेवी पद्मश्री डॉक्टर भीम सिंह भवेश को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मां काली मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने किया।मुख्य अतिथि डॉक्टर विजय गुप्ता एवं डॉक्टर सुनीता गुप्ता उपस्थित रहीं।
उद्गार व्यक्त करते हुए भीम सिंह भवेश ने कहा कि मुझे जीवन में जितना भी मान सम्मान मिला वह माता दरबार का देन है जिससे उऋण होने के लिए जीवन भर गरीबों की सेवा करते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान कुल 151 गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया. सभी आए सम्मानित लोगों को मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल बी0डी0 सिंह तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने माता का चुनरी तथा प्रसाद देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वी0डी0 सिंह जी ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन का आयोजन किया गया यह परंपरा बरसों से चली जा रही है. तथा माता दरबार में आए सभी गणमान्य लोगों को सम्मानित करना हम सब का धर्म है. सुनील सिंह गोपाल ने कहा कि जब से मंदिर की स्थापना हुई है तब से गणमान्य लोगों को इस मंदिर प्रांगण में हमेशा सम्मानित किया गया है.और यह परंपरा निरंतर चलता रहेगा तथा इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर मंदिर का विकास कार्य भी चलता रहेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में रविशंकर सिंह ,भाई बरमेश्वर ,भाग्यमणि देवी ,कर्नल राणा प्रताप सिंह ,सोनाली सिंह ,अजय सिंह ,मनमोहन तिवारी, लक्ष्मण तिवारी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छपरा वासियों ने निकाली मतदाता जागरूकता साइकिल रैली।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया 205 पीस अंग्रेजी शराब बरामद! करनामेपुर व बहोरनपुर पुलिस ने की बरामदगी।

rktvnews

बिहार:मुजफ्फरपुर: सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में जिले में बाढ़ नियंत्रण संबंधी बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवास और दवा सबकी व्यवस्था करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय नौसेना ने ‘खमरी मो सिक्किम’ कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी।

rktvnews

Leave a Comment