RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान’ का प्रचार अंतिम दौर में।

सांसद सुदामा प्रसाद ने उदवंतनगर प्रखण्ड के दर्जनों गांवों में की बैठक।
जिला स्तरीय दो दिवसीय निकला प्रचार यात्रा, राजू यादव कर रहें हैं नेतृत्व।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )26 फरवरी।बादलो बिहार महाजुटान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गांव गांव में बैठक, दीवाल लेखन, प्रचार यात्रा निकाला जा रहा है।सासंद , विधायक क्षेत्र में कैंप किये हुए है। लगातार ग्रामीण बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने उदवंतनगर के सासाराम, गजराजगंज, कारीसाथ, नवादावेन, मिल्की, बामपाली, बड़कागांव, जयनगर, सरथुआ, खरौनी, बाजारटोला, चक्रदह, सुरनी, कसाप, वीरमपुर एडौरा गांव में ग्रामीण जनता के बीच बैठक किया।
इस कार्यक्रम में सुदामा प्रसाद के अलावा शिवमंगल यादव, निरंजन केसरी,अजय गांधी अभय सिंह क्यामुद्दीन, संतोष सिंह,संजय सिंह हरिभजन बिंद,योगेन्द्र पासवान राजेन्द्र राम,राजेश्वर राम शामिल थे!
इस मौके पर सुदामा प्रसाद ने कहा कि पिछले लोकसभा में आपने चट्टानी एकता का एकता का परिचय देते हुए लोकसभा चुनाव जीता। उसका परिणाम है कि आज लोकसभा में आपकी आवाज और आपका मुद्दा गूंज रहा है। बिहार में बीस साल से नीतीश जी की सरकार है। विकास की खूब बात कर रहें हैं। लेकिन आज गरीबों को 5 डिसमिल जमीन, पक्का मकान नही मिला, लोगों का एक भी काम प्रखण्डों में बिना पैसा दिए नही हो रहा है। दखिलखरीज बिना पैसे दिए नही हो रहा है। क्या यही न्याय के साथ विकास है?
इन्ही सब सवालों पर जनता के मान सम्मान के लिए 2 मार्च को अपना राज बनाने के लिए महाजुटान हो रहा है। कि अब नीतीश जी को गद्दी खाली करो कि जनता आ रही है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह आपने एक एक वोट देकर चुनाव जीता उसी तरह एक परिवार बाल बच्चा बदलो बिहार महाजुटान में शामिल होने के लिए पटना चलिए।
बदलो बिहार महाजुटान का गांव और चट्टी बाजारों पर प्रचार के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रचार यात्रा निकाला गया। जिला कार्यालय से पार्टी जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
प्रचार-यात्रा पार्टी केन्द्रीय कमेटी सदस्य का•राजू यादव के नेतृत्व में निकला, टीम में आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, जिला कमिटी सदस्य राजू रंजन, आइसा नेता रौशन कुशवाहा, योगेंद्र यादव शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर:प्रगति यात्रा के दौरान छात्र – नौजवानों की पिटाई घोर निंदनीय : जवाहरलाल सिंह

rktvnews

वैशाली:तन्मयता से पढाएं, बेहतर माहौल बनाएं : डीएम

rktvnews

43वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024:राजस्थान मंडप में लाख से बनी चूड़ियों एवं अन्य वस्तुओं ने दर्शकों को अपनी ओर किया आकर्षित।

rktvnews

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चक्की का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment