RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति गढ़ा, छतरपुर में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुईं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 फ़रवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (26 फरवरी, 2025) मध्य प्रदेश के गढ़ा, छतरपुर में श्री बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुईं।
राष्ट्रपति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व में विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हम सभी को अपनी बेटियों और बहनों को सशक्त और सक्षम बनाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास उन्हें सशक्त बनाएंगे। उन्होंने महिलाओं को अपनी शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह भी दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी परंपरा में संतों ने सदियों से जनमानस को राह दिखाई है। उन्होंने समकालीन समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है। उन्होंने जाति, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव के खिलाफ भी आवाज उठाई है। चाहे गुरु नानक हों, संत रविदास हों, संत कबीर दास हों, मीरा बाई हों या संत तुकाराम हों, सभी ने अपने उपदेशों के माध्यम से लोगों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया है। भारतीय समाज में उनके योगदान ने उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाया है। उन्होंने कहा कि समकालीन आध्यात्मिक गुरू आत्मनिर्भर, सामंजस्यपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related posts

भोजपुर: आरा में सामूहिक रूप से हुआ निःशुल्क “ध्यान योग केंद्र “का उद्घाटन।

rktvnews

वैशाली:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी लालगंज पर जिलाधिकारी ने लगाया 10 हजार का अर्थिक दण्ड।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा करेंगे।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:मध्यस्थता अभियान को ले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक।

rktvnews

बाल श्रम से विमुक्त बच्चों/किशोरों को सामाजिक मुख्यधारा में लाने हेतु करें कारगर कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment