RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में भी जीविका दीदी की रसोई का मिलेगा जायका,हुआ अनुबंध।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)25 फ़रवरी।बढ़ते क्रम और सेवा विस्तार के तहत जीविका दीदी की रसोई का संचालन अब बिहार राज्य के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में किया जाएगा।विद्यालयों में आवासन अवधि में विद्यार्थियों को दीदी की रसोई से जलपान एवं नास्ता के साथ ही विद्यार्थियों के लिए पोषक की आपूर्ति, विद्यालय परिसर की साफ़-सफाई , वस्त्रों की धुलाई एवं विद्यालय की साफ़- सफाई अब जीविका दीदियाँ करेंगी।मंगलवार को इसके लिए बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति , जीविका एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग , बिहार के बीच अनुबंध हुआ l अनुबंध पर हस्ताक्षर राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जीविका से एवं डा. आमिर आफाक अहमद फैजी, अपर सचिव सह निदेशक ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार ने किया। इस अनुबंध के बाद तत्काल प्रभाव से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय , दरभंगा एवं किशनगंज में जीविका दीदियाँ दीदी की रसोई, पोशाक आपूर्ति, वस्त्रों की धुलाई, परिसर की साफ़-सफाई का कार्य शुरू कर देंगी।यह पायलेट फेज के तौर पर संचालित होने जा रहा है l बाद में राज्य के सभी अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में जीविका दीदी की रसोई एवं पोशाक आपूर्ति, वस्त्रों की धुलाई, परिसर की साफ़-सफाई का कार्य अनुबंध के अंतर्गत संचालित किया जायेगा।
अनुबंध हस्ताक्षर के दौरान मुकेश तिवारी सुधांशु, प्रबंधक- गैर कृषि, रौशन कुमार, प्रबंधक- संचार , हिमांशु , मारुती नंदन एवं जीशान खान एवं युवा पेशेवर, जीविका भी मौजूद रहे।

Related posts

संपादन की कला और सिनेमा का सफर: फिल्म एडिटर श्रीकर प्रसाद की नजरों से फिल्म की लय और ताल की परतें खोलता एक सफर।

rktvnews

भोजपुर:नटवर सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: प्रो.बलिराज ठाकुर।

rktvnews

चतरा:जिला गंगा समिति, चतरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश,14 मई को करेंगे पदभार ग्रहण।

rktvnews

भारत मौरिशस मैत्री संघ का हुआ पुनर्गठन!डा अनिल सुलभ की अध्यक्षता में 35 सदस्यीय कार्यसमिति बनायी गयी।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास आयोजित साथ में हुआ चूड़ा दही भोज।

rktvnews

Leave a Comment