RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:बेतिया राज से संबंधित जमीन की सूचना अगर हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन सिवान को दे सकते हैं,जिला पदाधिकारी ने की जिला वासियों से अपील।

RKTV NEWS/सिवान ( बिहार)24 फ़रवरी।अध्यक्ष- सह- सदस्य राजस्व पर्षद के अध्यक्षता में जिले में स्थित बेतिया राज के भूमि एवं अन्य परिसंपत्तियों के सर्वेक्षण कार्य की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहूत की गई।
बैठक के पश्चात जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के कुल 6 जिलों में बेतिया राज के जमीन की खोज सरकार के द्वारा की जा रही है। यह 6 जिले हैं- पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान ,सारण, गोपालगंज एवं पटना जिला।
जिला पदाधिकारी ने सिवान जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि अगर उन्हें बेतिया राज से संबंधित जमीन की जानकारी हो तो वे अपर समाहर्ता ,सिवान के मोबाइल नंबर 9473191274 पर अथवा संजीव कुमार राय मोबाइल नंबर 79036 34677 पर जमीन से संबंधित सूचना दे सकते हैं।
बैठक में जिला पदाधिकारी सिवान,अपर समाहर्ता सिवान ,उप विकास आयुक्त सिवान के साथ अन्य पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए।

Related posts

इंदौर:आबकारी अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई!तीन मामलों में लगभग ढाई लाख रूपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रेखांकित किया, मीडिया एक पंजीकृत, मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं हो सकता।

rktvnews

राजस्थान:वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत।

rktvnews

वार्षिक नौसेना शिक्षा सोसायटी सम्मेलन 2024 गोवा नौसेना क्षेत्र में आयोजित।

rktvnews

झारखंड में मतगणना की तैयारी पूरी, 14 केंद्रों पर होगी मतगणना : के रवि कुमार

rktvnews

18 अप्रैल, 2023 को केंद्र पहली बार मुंबई में हितधारकों और उपभोक्ता आयोगों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के संदर्भ में उपभोक्ता शिकायत पर चर्चा करेगा।

rktvnews

Leave a Comment