
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 फरवरी। जनपद बागपत की तहसील बागपत के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर श्रावण मास की महाशिवरात्रि का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला दिनांक 25 फरवरी 2025से 27 फरवरी 2025तक संपन्न होने जा रहा है इस मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर पुरा महादेव मंदिर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है ।
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम 26 फरवरी2025 को 11:8 पूर्वाहन पर संपन्न होगा । जिस के क्रम में आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मेले में और कावड़ मार्गो पर तैनात किए गए जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के के साथ पुरा महादेव मंदिर परिसर में बैठक कर कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी संवेदनशील होकर ड्यूटी करें अपनी ड्यूटी को सेवाभाव समझें और श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या दिखाई दे उनकी समस्या को हल करने का प्रयास करें श्रद्धालुओं के साथ सभी अधिकारी कर्मचारी मधुर व्यवहार रखें और उन्हें उनके प्रस्थान स्थान तक पहुंचाए जाने के लिए मार्ग प्रशस्त करें जिलाधिकारी ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है ड्यूटी के साथ हमें श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है । जिलाधिकारी ने कहा कोई भी अधिकारी अपना ड्यूटी पॉइंट तब तक नहीं छोड़ेगा जब तक दूसरा अधिकारी ड्यूटी पॉइंट पर नहीं आ जाएगा सभी अधिकारियों को मार्गों की जानकारी अवश्य हो अपनी गाड़ी में पानी की व्यवस्था मेडिसन की व्यवस्था आदि सामग्री अवश्य रखें और समस्या आने पर किससे संपर्क करना है उसकी जानकारी भी संबंधित को अवश्य हो ड्यूटी पॉइंट तभी छोड़े तब तक प्रतिस्थानी ना आ जाए।
कावड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के लिए मार्ग
प्रथम मार्ग :जनपद मेरठ के रोहटा जानी के ग्रामों से गुजरते हुए कावड़िया ग्राम कल्याणपुर से मंदिर पुरा महादेव पहुंचते हैं ।
द्वितीय मार्ग :ग्राम भड़ल ,दाहा ,पलड़ी शाहजहांपुर, बरनावा,शेखपुरा होते हुए मंदिर पुरा महादेव पहुंचते हैं जिसमें (संवेदनशील ग्राम बरनावा शाहजहांपुर शेखपुरा) है और मिश्रित आबादी वाले ग्राम भड़ल दाहा पलड़ी गल्हेता मवीकला हैं।
तृतीय मार्ग: जनपद मुजफ्फरनगर /मेरठ राजमार्ग से आकर मेरठ शहर ग्राम जानी क्षेत्र में भोला झाल होते हुए बालैनी मंदिर पहुंचते हैं।
चतुर्थ मार्ग: में श्रद्धालु अमीनगर सराय से बुडसैनी होकर भी कावड़िया पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते हैं ।
कावड़ यात्रा व पुरा महादेव मंदिर मेला परिसर को जिला प्रशासन ने 5 ज़ोन 12 सेक्टर में विभाजित किया है शांतिपूर्ण ढंग से कावड़ यात्रा मेला मंदिर की परिक्रमा में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है।
मेला क्षेत्र में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कावड़ मार्गो पर आईपी कैमरे लगाए गए हैं जिनके माध्यम से भी कंट्रोल रूम द्वारा निगरानी की जाएगी श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल सुगम और मंगलम बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें ड्यूटी में कोई लापरवाही न करें सभी कावड़ मार्गो व मेला परिसर की निगरानी कैमरों के माध्यम से निरंतर की जाती रहेगी जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी मिली टीमवर्क के रूप में कार्य करें।
जिलाधिकारी ने कहा मेला परिसर में लगने वाली सभी दुकानों का सत्यापन हो हाइजीन का विषय ध्यान रखा जाए ओवर रेटिंग नहीं होनी चाहिए खाद्यय सामग्री दर का निर्धारण किया जाए, विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि जो अधिकारी ड्यूटी में लगाए गए हैं उन्हें कावड़ मार्ग की संवेदनशीलता के बारे में जानकारी अवश्य हो उन्होंने कहा पुरा महादेव मंदिर में आने वाला कोई भी वीआईपी नहीं है मुस्तैदी के साथ अधिकारी ड्यूटी करें भ्रमण सील रहे मधुर व्यवहार रखें और जो अधिकारी जहां पर तैनात है उसकी नजर पैनी होनी चाहिए कहीं भी किसी तरह की समस्या ना हो अगर कहीं किसी अफसर को समस्या लगती है तो तत्काल सूचना दें जिससे कि दृष्टि में आ रही समस्या को तत्काल निस्तारित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह , मेला मजिस्ट्रेट अविनाश त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर अमरचंद वर्मा, एसडीएम बड़ौत मनीष एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा जनपदों के आए अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।
