RK TV News
खबरें
Breaking News

दानापुर:मेडिकल छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत पर निकाला कैंडल मार्च।

RKTV NEWS/दानापुर ( पटना)23 फ़रवरी। संदिग्ध अवस्था में वाराणसी के गर्ल्स हॉस्टल में हुई सासाराम की छात्रा की मौत पर शनिवार को एक कैंडल मार्च निकाला गया।
विदित हो कि सासाराम जिले के वार्ड नंबर 11, तकिया निवासी सुनील सिंह की 17 वर्षीय बेटी स्नेहा सिंह कुशवाहा, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी के लिए वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र स्थित रामेश्वरम गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। 01 फरवरी 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। छात्रा की हुई मौत को ले श्रद्धांजलि फेरी आरटीआई एक्टिविस्ट राकेश रॉय पटेल एवं विक्की पाल की अध्यक्षता में केशव हॉस्पिटल के पास से सगुना गोलंबर तक भ्रमण कर निकाला किया गया एवं सगुना मोड़ पुलिस चौकी के पास श्रद्धांजलि दी गई। कई युवा हाथों में कैंडल लिए शामिल हुए। रॉय ने कहा कि आखिर कब तक हमारी बहन बेटियों को इस तरह से अपनी जान गवानी पड़ेगी। इसके लिए विकृत मानसिकता के लोग के साथ साथ पूरी तरह से सरकार भी दोषी है जो सुरक्षा देने के नाम पर हर पल पीठ तो थपथपाते रहती है पर सुरक्षा नहीं दे पा रही है। दोषी लोगों को सजा ऐसी मिले जिससे मिसाल कायम हो ताकि और कोई भी इस तरह का कृत करने का कभी ख्याल भी ना लाए। ये मानवता की बात है कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं की सरकारें दोषियों और आंकड़ों को छुपाने में लग जाती है। जरुरत है एक नए सख्त कानून बनाने की जो पूरे देश में लागू हो। जिसमें इस तरह के कृत करने वालों को फांसी या उम्र कैद का प्रावधान हो।इस दौरान मुख्य रूप से शामिल अन्य लोग में विक्की, चंदन, भास्कर, रिशु यादव, समीर गुप्ता, प्रियांशु पासवान, गुरू आदि थे।

Related posts

भिखारी ठाकुर जयंती की तैयारी को लेकर विशेष बैठक आयोजित!18 दिसंबर को कलाकारों से सुसज्जित होगा भिखारी ठाकुर एकता मंच:पत्रकार नरेंद्र सिंह

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोक भवन, नैनीताल परिसर में किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण।

rktvnews

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक में लोकसभा निर्वाचन मतगणना स्थल का भ्रमण किया।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह पर विचार गोष्ठी आयोजित,कुंवर सिंह अपराजेय थे और इसी अवस्था में वे शहीद भी हुए:प्रो रत्नेश्वर मिश्रा

rktvnews

पटना: उत्कृष्ट नाट्य अनुभव के साथ बिहारंगम 2025 का समापन।

rktvnews

उज्जैन:केंद्रीय जेल में बंदियों के आधार कार्ड बनवाये गये।

rktvnews

Leave a Comment