RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष बगहा का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)20 फ़रवरी।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष, बगहा का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया, सीसीटीवी, जीपीएस सिस्टम ट्रैकर आदि कार्यों का अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस नियंत्रण कक्ष द्वारा किये जा रहे कार्यों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से सूक्ष्मता के साथ निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों की भी निगरानी नियंत्रण कक्ष द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में दक्ष पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य बेहद जरूरी है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इससे विधि-व्यवस्था संधारण, क्राइम कंट्रोल आदि में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बगहा पुलिस द्वारा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से किये जा रहे कार्य सराहनीय है। प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तत्परतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा, अंजेलिका कृति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर ने किया दावा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का मनोबल, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया सम्मानित।

rktvnews

केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आईएमसी-वाईएलएफ यूथ कॉन्क्लेव 2024 में युवाओं को संबोधित किया।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने मॉरीशस की अपनी यात्रा के समापन पर प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता का नेतृत्व करने के साथ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनकी उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

rktvnews

भोजपुर:बालकृष्ण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर लौटी भोजपुर की टीम।

rktvnews

Leave a Comment