RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:योग्य लाभुकों को हर हाल में मिलेगा लाभ: डीएम

डीएम ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सर्वेक्षण का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 फ़रवरी।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा बड़हरा प्रखंड अंतर्गत फरना गांव के वार्ड नंबर -10, 11 के महादलित टोलों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चल रहे लाभुक सर्वेक्षण कार्य,हर घर नल का जल योजना,हर घर तक पक्की नली गली एवं लोहिया स्वच्छ बिहार योजना अंतर्गत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी योग्य लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने निदेशक, डीआरडीए को सर्वेक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रखते हुए प्रत्येक पात्र लाभुक को समय पर आवास योजना का लाभ सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही वरीय पदाधिकारी को इस कार्य का सतत अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि योजना का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को अविलंब नल का जल सुचारू रूप से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, निदेशक,डीआरडीए,जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद थे।

Related posts

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में मूंगफली की खरीद 6 दिन और कर्नाटक में 25 दिन बढ़ाने को मंजूरी दी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को दी बड़ी सौगात, मानदेय में वृद्धि की की घोषणा।

rktvnews

गढ़वा:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

29 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को बधाई देने पहुंचा भाजपा भोजपुर युवा मोर्चा।

rktvnews

औरंगजेब की लानत-मलानत के बाद अब बेचारे मुहम्मद-बिन-तुगलक की बारी।

rktvnews

Leave a Comment