RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पवन श्रीवास्तव की कलश सम्मान एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 फ़रवरी।आज स्थानीय लोकनायक मुक्त कलामंच पर जेपी सेनानी, कवि, साहित्यकार व सांस्कृतिक कर्मी पवन श्रीवास्तव की कलश सम्मान एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में पवन जी जिन संस्थाओं से जूड़े थे, प्रत्येक संस्था से एक-एक प्रतिनिधि मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सभा का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता व रंगकर्मी अशोक मानव ने किया। सभा को संबोधित करने वाले लोगों में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने पवन जी के जीवन यात्रा को रखते हुए उनके साथ बिताये स्कूल के जमाने को याद किए। साथ ही, उन्होंने पवन जी के सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। रंगकर्मी के प्रतिनिधि आरा रंगमंच के अभिनेता साहेबलाल यादव ने उनके अंतिम नाटक ‘दूसाधी बधार’ का जिक्र किया और उन्होंने यह भी कहा कि परिवार व संगठन को कैसे जोड़कर कर चला जाता है। पवन जी के साथ आरा समाहरणालय में साथ काम करने वाले आनन्द सिन्हा ने बताया कैसे बंद पड़े पुस्तकालय को अपने प्रयासों से पुन: खुलवाया। नाथुराम ने उनके साथ किए 1974 आन्दोलन व जेल यात्रा की चर्चा करते हुए अपने साथी को याद किया। साहित्यकार जनार्दन मिश्र ने अपने वक्तव्य में पवन जी के गीतों व गजलों को याद किया। अंत में नीरज सिंह ने उनके निधन के बाद उनपर जो रचना लिखी थी, का सस्वर वाचन किया।
सुशील कुमार ने पवन जी की लिखी हुई दो कविताओं का पाठ किया। अंत में रंगकर्मियों के तरफ से अशोक मानव ने एक प्रस्ताव दिया कि मुक्ताकाश के प्रांगण में उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाय। सभा समाप्ति से पहले दो मिनट का मौन रख सभा की समाप्त की गई। तत्पश्चात एक सह भोज में सब लोग शामिल हुए।
प्रमुख लोगों में सांसद सुदामा प्रसाद, उमेश सिंह, लाल बहादुर लाल, अनिल तिवारी दीपू, राजेन्द्र मनिआरा, ननद गोपाल जी, राणा प्रताप सिंह, आलोक दीपक, सुधीर मिश्रा, अमरेंदर जी, अजय सिंह,अरुण श्रीवास्तव, शशि भूषण लाल, बिजय कुमार,संजय पाल, सुधीर शर्मा आदि रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भगवान महावीर वनस्थली उद्यान में एक पौधा लगाया; ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को आगे बढ़ाते हुए अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के अंतर्गत अरावली पर्वत श्रृंखला को फिर से संपूर्ण वन क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया।

rktvnews

सारण: अनुकंपा के आधार पर 8 आश्रितों को जनवितरण प्रणाली के अनुज्ञप्ति की दी गई स्वीकृति।

rktvnews

NCC कैडेटों के बीच दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बंकर ब्रस्टिंग ड्रिल का कराया गया अभ्यास।

rktvnews

नवादा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

rktvnews

भोजपुर: आरा में मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ आइसा – RYA द्वारा निकाला गया आक्रोश मार्च।

rktvnews

सी-डॉट और सीएसआईआर-एनपीएल ने क्लासिकल और क्वांटम संचार में सहयोगात्मक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment