RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लाइट कैमरा और एक्शन ….चले गए सीएम: मनोज सिंह

राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह

प्रशासन तक ही सीमित रहा मुख्यमंत्री का जलवा,जनमानस से रहे विमुख: मनोज सिंह

RKTV NEWS/अनिल सिंह 16 फ़रवरी। आज राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिहं ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भोजपुर जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई प्रगति यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि किसी फिल्म की शूटिंग की भांति लाइट कैमरा और एक्शन… कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चले गए।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम सिर्फ प्रशासन तक ही सीमित रह गया मुख्यमंत्री जी सिर्फ प्रशासन के लोगों से ही मिलकर और बात करके चले गए। वहीं पूरे जिला में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के चलते प्रशासन आम अवाम को परेशान करते रहा आम आदमी को तो छोड़िए एनडीए के कार्यकर्ता साथी भी दौड़ते रह गए पर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात नहीं हुई।ऐसे भी नीतीश जी आम अवाम और जनमानस के मुख्यमंत्री नहीं है 2020 के चुनाव के रिजल्ट में बेईमानी से बने मुख्यमंत्री हैं।प्रदेश महासचिव ने कहा है कि आम जनमानस तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री देखना चाहता है। भोजपुर जिला में खाद ₹600 बोरा बिक रहा है मुख्यमंत्री जी को इस पर भी बोलना चाहिए था। किसान मर रहे हैं इधर से उधर भटक रहे हैं लेकिन इस राज्य में सुनने वाला कोई नहीं है।मनोज सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री जी की अंतिम यात्रा साबित होगी उन्होंने जो जनमानस का अपमान किया है उसकी भरपाई वोट की ताकत से आने वाले चुनाव में जनता जवाब दे करेगी।

Related posts

रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति।

rktvnews

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नई वेबसाइट की शुरुआत की, वेबसाइट (https://trai.gov.in/) पर उपलब्ध है।

rktvnews

राष्ट्रीय विकास में मतदाताओं की भूमिका पर संगोष्ठी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में कैच द रैन’ (Catch the Rain) के तहत अमृत सरोवर के विकास की दिशा में कार्य को ले बैठक।

rktvnews

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

लखीसराय:सतत जीविकोपार्जन योजना और ग्रामीण बिहार में रोजगार सृजन।

rktvnews

Leave a Comment