RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राजद नेता रघुपति यादव शव यात्रा में हुए शामिल,अर्थी को दिया कंधा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 फ़रवरी। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के धुरुटोला गांव निवासी बीएसएफ इंस्पेक्टर से रिटायर्ड रहे भीम सिंह उर्फ श्री राम यादव जिनकी प्रयागराज कुंभ स्नान करने के दौरान मृत्यु हो गई थी के आज पार्थिव शरीर आने की जानकारी मिलते ही राजद नेता रघुपति यादव उनके पैतृक गांव पहुंचकर उनके अंतिम शव यात्रा में शामिल होकर एक पुत्रवत की भांति कंधा देकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। राजद नेता ने कहा कि श्री रामजी यादव बहुत नेक दिल इंसान थे इनके जाने से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। इनकी गांव समाज में काफी लोकप्रियता थी सबकों साथ लेकर चलते थे उनकी कमी हमेशा खलेगी!रघुपति यादव ने नमन करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करने के लिए कामना की। रघुपति यादव उनके अंतिम दाह संस्कार सिन्हा घाट पर शामिल रहे। 62 वर्षीय स्व यादव के दो पुत्र हरेंद्र एवं लवकुश यादव है और दो पुत्री सीमा और शिला है इनकी धर्मपत्नी पहले ही गुजर गई है।

Related posts

*नवनिर्वाचित महापौर का रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया अभिनंदन।*

rktvnews

भोजपुर:12 सितंबर को नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नगर आयुक्त के समक्ष धरना।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़:स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे बैठक।

rktvnews

आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वच्छता हेतु किया श्रमदान।

rktvnews

भारत को आपूर्ति श्रृंखला परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्‍त किया गया।

rktvnews

Leave a Comment