RK TV News
खबरें
Breaking News

समय का सही उपयोग करें और आगे बढ़ें : प्रो. परिचय दास

RKTV NEWS/मऊ (उत्तर प्रदेश)14 फ़रवरी।गुरुकुल विद्या रामपुर ( देवलास, मऊ ) द्वारा आयोजित छात्र सम्मान समारोह में नव नालंदा महाविहार , नालंदा के आचार्य प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ ने कहा कि अगर समय का सही उपयोग किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उन पर मेहनत करें।
समय बर्बाद करने वाली आदतों से बचें (जैसे- सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना, अनावश्यक आलस्य)।
हर दिन का एक प्लान बनाकर काम करें।
समय का सही प्रबंधन ही आपकी सफलता का आधार बनेगा।
आपकी सोच ही आपका भविष्य तय करती है।
सकारात्मक सोच रखने वाले लोग ही बड़ी सफलताएँ प्राप्त करते हैं। आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
“मैं कर सकता हूँ” की मानसिकता अपनाएँ।
आपको खुद पर भरोसा रखना चाहिए कि आप जो भी चाहें, उसे प्राप्त कर सकते हैं।
शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाना भी उतना ही जरूरी है।ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सहानुभूति को अपने जीवन में उतारें।सही और गलत का भेद समझें। किसी भी प्रकार की बेईमानी और अनैतिक कार्यों से बचें।
एक अच्छा इंसान बनने के लिए केवल बुद्धिमान होना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि नैतिक रूप से मजबूत होना भी जरूरी है। विद्यार्थी केवल अपनी पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और देश के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझें। पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
स्वच्छता अभियान और समाज सेवा में भाग लें।
अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझें।
एक अच्छा नागरिक बनकर ही आप अपने देश और समाज की उन्नति में योगदान दे सकते हैं। अपनी मातृभाषा, लोकसंस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखना आवश्यक है।
भाषाई और सांस्कृतिक विविधता भारत की ताकत है। अपनी भाषा और संस्कृति को गर्व से अपनाएँ। ग्लोबल बनने के साथ-साथ लोकल को भी न भूलें। यदि आप अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे, तो चाहे आप कहीं भी जाएँ, अपनी पहचान नहीं खोएँगे।
पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने देश व समाज को आगे बढ़ाने के लिये विद्यार्थियों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप में से अनेक छात्र ऊँचे स्थान पर जायेंगे।
गुरुकुल विद्या रामपुर ( देवलास, मऊ ) द्वारा हर वर्ष की भांति , वर्ष 2024 में निशुल्क ‘सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1200 से अधिक बच्चों ने इसमें भाग लिया । छात्र- सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि थे-प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव( प्रोफेसर एवं अध्यक्ष हिन्दी विभाग नव नालन्दा महाविहार सम विश्वविद्यालय (संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार), नालन्दा एवं यशवंत सिंह (पूर्व मंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार)।
विशिष्ट अतिथि थे जय भीम कुमार (जिला पंचायत सदस्य, मऊ) , डॉ अनूप सिंह ( भूतपूर्व जनरल फिजिशियन , जिला अस्पताल , मऊ ), श्री सुभाष ( कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर ) । इसमें रमेश कन्नौजिया की विशेष उपस्थिति थी। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित कर बच्चों के अंदर हौसलों को बढ़ाया। उत्तीर्ण हुए बच्चों ने प्रेरणा-स्रोत बनकर शिक्षा जगत में बच्चों के उत्साह को बढ़ाया। इसमें प्रथम स्थान – प्रज्ञा ( क्लास 4 ), इंद्रावती ( क्लास 6), पियूष शर्मा (क्लास 8 ), ईशा यादव ( क्लास 10 ), संजीव कुमार (क्लास 12)।
द्वितीय स्थान -समरा (क्लास 4 ),खुशी यादव( क्लास-4), आर्यवीर ( क्लास 6),रामलखन ( क्लास 8 ),अनुराग ( क्लास 9),महेश राजभर ( क्लास 12 ), विवेक चौहान (क्लास 6 ),तृतीय स्थान- आयुष चौहान ( क्लास 4 ), श्लोक शर्मा ( क्लास 4 ) ,नैतिक यादव ( क्लास 7 ) ,उज्वल (क्लास 7 ) दिव्यांश ( क्लास 8 ), दीपांजलि मौर्या ( क्लास 10 ), मनीषा यादव ( क्लास 12 ),अनमोल ( क्लास 12 ) ,अभिषेक कुमार ( क्लास 12) ।हिमांशु कुमार (क्लास क्लास 6 ) ने आए हुए मुख्य अतिथियों का स्क्रैच बना कर अतिथियों को भेट की।
हिमांशु कुमार की यह हस्तकला अद्भुत है जिसके लिए हिमांशु को सम्मानित किया गया ।
गुरुकुल छात्र सम्मान समारोह के आयोजक अजय गोकुल प्रजापति एवं उनकी संस्था के शिक्षक गण मुकेश जी , अभिषेक जी, आशीष जी, राजेश जी, रामप्रवेश जी , आनंद जी, अनुज जी ,माला जी, रोली जी, खुशबू जी ने इस कार्यक्रम के लिये उत्कृष्ट श्रम किया। इस कार्यक्रम में गोविंद जी , सुभाष जी – अरविंद गोंड, चंदन मद्धेशिया , बिंदेश प्रजापति, राजीव विश्वकर्मा ,कौशल शर्मा , संजीव विश्वकर्मा, शिवधर प्रजापति , सुनील प्रजापति एवं समस्त क्षेत्रवासियों की विशिष्ट उपस्थिति थी। गुरुकुल विद्या रामपुर का संकल्प गरीब , असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य, प्रदान करना है।

Related posts

भोजपुर जिले के जगदीशपुर महंती मठिया के प्रांगण में मनाई गई परशुराम जयंती।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:प्रभारी सचिव एटरू ने बेंगू में ली अधिकारियों की बैठक,बिजली और पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड, खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार ने किया सम्मानित।

rktvnews

रांची:आईपीएच सभागार नामकुम में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम।

rktvnews

जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का उदघाटन किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment