RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार में माफिया राज का बोलबाला:-दुर्गाराज

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में है मस्त और बिहार की जनता है त्रस्त: दुर्गा राज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि बिहार मे ये कौन सा राज चल रहा है? मुख्यमंत्री जी प्रधानमंत्री बनने के चक्कर मे व्यस्त है और बिहार की जनता त्रस्त है। बिहार में कानून व्यवस्था का खुलेआम चिरहरन हो रहा है। कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए पटना में बालू माफियाओं के द्वारा महिला अधिकारी को ड्यूटी के दौरान बाल पकड़कर घसीटना यह बिहार में चल रहे जंगलराज 2 की सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होने कहा की आज पूरे बिहार में जंगलराज अपने चरम पर है जिस तरह बालू माफियाओं ने महिला खनन इंस्पेक्टर पर ईंट और पत्थर से हमला बोला है इसकी जितनी निंदा किया जाए कम है क्योंकि बिहार में माफियाओं का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। बिहार की कानून व्यवस्था जहां एक अफसर सुरक्षित नहीं पुलिसवाला सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है।
बिहार मे बढ रहे अपराध के मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। यदि थोडी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तुरंत पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

Related posts

योग के लिए सही क्रम में एकाग्र चित्त दृष्टि से योगाभ्यास विशेष लाभदायक: स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

एनएचपीसी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 8 प्रतिशत बढ़ा, इस पावर ‘मिनी रत्न’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 3834 करोड़ रुपये के कर पश्‍चात लाभ हासिल किया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 जनवरी 24

rktvnews

जब राष्ट्र बनाने वाले खुद भूखे हों तो राष्ट्र कैसे बनेगा? : प्रो चन्द्रशेखर वर्मा

rktvnews

पटना:वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में अधिकाधिक प्रयोग से समृद्ध होगी हिन्दी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जून 24

rktvnews

Leave a Comment