RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर क्रिकेट क्लब ने 32 रनों से की जीत हासिल।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 फ़रवरी।स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चार दिवसीय आर एल मेमोरियल अंडर 14 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को जहुर क्रिकेट अकादमी बनाम भोजपुर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच का उद्घाटन पद्मश्री भीम सिंह भावेश ,डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता, डॉ विकास सिंह, डॉक्टर अमरजीत सिंह, डॉ बी के शुक्ल डॉ के एन सिन्हा ,मेजर राणा प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। भोजपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान आकाश ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भोजपुर क्रिकेट अकादमी पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 95 रनों पर आल आउट हो गया। भोजपुरी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमित ने 29 रन, विक्की ने 16 रन और अर्श गुंज ने 22 रन बनाए। जोहर क्रिकेट अकादमी से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ने तीन विकेट, रोचक ने दो विकेट प्राप्त किया, हर्ष ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए जहुर क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 17 ओवर में 64 रन नहीं बना पाई। जहूर क्रिकेट अकादमी की ओर से चिराग ने 16 रन बाकी कोई भी खिलाड़ी दाहाई अंक में नहीं पहुंचे। भोजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गणेश ने दो विकेट सत्यम नेदो विकेट आकाश एक विकेट देव एक विकेट और अर्श गुंज एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार भोजपुर क्रिकेट क्लब इस मैच को 32 रनों से विजय प्राप्त कर कप पर कब्जा जमाया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच गणेश को चुना गया। सभी उपविजेता और विजेता खिलाड़ियों को डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता, पद्मश्री भीम सिंह भवेश, डॉ बी के शुक्ला, डॉ कन्हैया सिंह, डॉ संगीता गुप्ता ,डॉक्टर बंदना सिंह, मेजर राणा प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया । इस मैच के अंपायर युवराज और आयुष राज स्कोरर की भूमिका में सनी कुमार थे। इस मैच के दौरान रजनीश पांडे धनंजय सिंह बबुआन कुंदन राज सिंह रत्नेश नंदन, आकाश कुमार वरुण राज अभिषेक सिंह दीपू कुमार श्रीमान, मिथिलेश पांडे मुकेश कुमार विनित गौतम खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता अध्यक्ष आर एल मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप ने दी।

Related posts

25 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राजस्थान:मदरसों में शुरू हुआ सेनेटरी नैपकिन चेतना अभियान “पीरियड का पीरियड” का प्रथम चरण,आयोजित वर्कशॉप में छात्राओं को मिली मासिक धर्म स्वास्थ्य व जागरूकता से संबंधी जानकारियाँ।

rktvnews

दरभंगा:माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

इंदौर :जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, आगामी चरण की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है: सोनाली सिंह

rktvnews

Leave a Comment