RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं से राष्ट्रपति ने मुलाकात की।

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली,17अप्रैल।टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता 2019-20 के विजेताओं ने आज (17 अप्रैल, 2023) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी। राष्ट्रीय और सामाजिक महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर युवाओं को अपने विचार व्यक्त करने के लिए यह अवसर उपलब्ध कराने हेतु उन्होंने आयोजकों की भी सराहना की। उन्होंने आगे कहा- भारतीय युवा मन की कल्पना शक्ति को जगा कर उनमें राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र गौरव की भावना भरने की यह अच्छी शुरुआत है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘अमृत काल’ के दौरान निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘एक महान भारत बनाने के लिए मैं पांच चीजें करूंगा’ काफी प्रासंगिक है। उन्होंने यह विश्वास जताया कि जब देश अपनी आजादी के 100 वर्ष मना रहा होगा, इन युवाओं का योगदान एक बेहतर भारत के लिए होगा। उन्होंने बच्चों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए कठिन प्रयत्न करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा सभी बच्चों के लिए उनका संदेश है कि वह दूसरों की बेहतरी के लिए कुछ करें।

Related posts

बेंगलुरु रोड शो में बिहार ने उद्योग जगत के सामने रखी निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाएँ।

rktvnews

भोजपुर:29 सितंबर से आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविका के आंदोलन को भोजपुर जिला के समक्ष प्रदर्शन का भाकपा-माले ने किया समर्थन!

rktvnews

माखाबुचा समारोह का आयोजन सनमलुआंग मंडप में किया गया जहां भारत से लाए गए पवित्र अवशेष रखे गए हैं।

rktvnews

भोजपुर:आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक संपन्न, चैत्र नवमी तक प्रथम तल होगा तैयार।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:रेड रन प्रतियोगिता में महिला कालेज की दो छात्राओं के विजयी होने पर प्राचार्य प्रो एन.पी. पालित ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment