RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ:विहिप की त्रिदिवसीय प्रन्यासी मंडल बैठक 7 फरवरी से महाकुंभ प्रयाग में।

देश – विदेश के पदाधिकारियों के बीच होगा हिंदुत्व से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 06 फ़रवरी।विश्व हिंदू परिषद के प्रन्यासी मंडल व केंद्रीय प्रबंध समिति की त्रि-दिवसीय बैठक 7 फरवरी से झूसी स्थित महा कुंभ मेला क्षेत्र में बने विहिप के महा-शिविर में होने जा रही है। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने बताया की इसमें भारत तथा विदेश से आमंत्रित विहिप के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में हिंदू मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, जनसंख्या असंतुलन, वक्फ बोर्ड के निरंकुश व असीमित अधिकार, बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न की पराकाष्ठा तथा अयोध्या के बाद काशी और मथुरा जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों की मुक्ति के लिए भी चर्चा होने की संभावित है। संगठनात्मक विस्तार व विभिन्न राज्यों में हिंदू समाज से जुडे कुछ विशेष मुद्दों के विषय में भी विचार विमर्श हो सकता है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में ही बने विश्व हिंदू परिषद के शिविर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री बागड़ा ने यह भी कहा कि हिंदू समाज अनेक वर्षों से सामाजिक कुप्रथाओं से जूझ रहा है। छुआछूत की मुक्ति के लिए और सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए हमने अनेक अभियान हाथ में लिए हैं। हिंदू परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पर्यावरण की रक्षा करना तथा हिंदू समाज को स्व का आत्मबोध कराना, आज के समय में एक महती आवश्यकता है।
बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से देश भर के 47 प्रांतों के साथ भारत के बाहर से भी अनेक देशों के गणमान्य प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आलोक कुमार, संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, सह संगठन महा मंत्री विनायकराव देशपांडे, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के साथ संगठन के सभी आयामों के अखिल भारतीय प्रमुख तथा क्षेत्रों व प्रांतों के मंत्री व संगठन मंत्री सहित अनेक पदाधिकारी भाग लेंगे

Related posts

भोजपुर: भीतरघात के शिकार हुए केंद्रीय मंत्री: धीरेंद्र सिंह

rktvnews

सीतामढी:जिला पदाधिकारी-सह- अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति,की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

लाड़ली बहना योजना जीवन बदलने का अभियान : मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:आप लोकतंत्र के संरक्षक हैं, मतदान जरूर करें,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने की मतदाताओं से अपील।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त-सह-अध्यक्ष आत्मा गढ़वा की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक सम्पन्न, कई प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय।

rktvnews

रायपुर : कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका।

rktvnews

Leave a Comment