RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्टार्टअप का युवा कार्यक्रम जेजे कॉलेज में आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 फ़रवरी।जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा, भोजपुर में ‘स्टार्ट अप सेल, जगजीवन कालेज’ के द्वारा “Startup for Youth” कार्यक्रम कालेज के प्रा मेंचार्य ‘डॉ. तुषार आर्य,’ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, के एकेडमिक हेड श्री सिद्ध विजय जैन, की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन श्री दिव्येन्दु शेखर सिंह (स्टार्टअप सेल कोऑर्डिनेटर, भोजपुर) ने किया। सभी वक्ताओं ने युवाओं को स्टार्टअप और उद्यमिता को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्टार्ट अप सेल कोआर्डिनेटर दिव्येन्दु शेखर ने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कालेज के कई छात्रों ने अपने आइडिया प्रस्तुत किए और अंत में प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में नीरज कुमार, निशा भारती, सौरव कुमार सिंह, रंजन मिश्रा, डॉ. सवित्री तिवारी, अरुण मिश्रा, प्रीति पांडेय सहित बीसीए, बीबीए और एमबीए के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सञ्चालन नीरज कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया।

Related posts

बक्सर: डीएम ने एम0पी0 उच्च विद्यालय, बक्सर में चल रहे तृतीय मतदान पदाधिकारीयों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड के बैठनिया भानाचक पंचायत अंतर्गत श्यामपुर महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

वैशाली:12 अक्टूबर को वैशाली जिला का 51वाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा।

rktvnews

विजय से सड़कों तक: 1win टॉप खिलाड़ियों को 100 स्कूटर देकर मना रहा है जश्न।

rktvnews

ईद उल फितर की पूर्व संध्या पर उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

क्रांति दिवस पर पिथौरागढ़ प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment