RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: राजद नेता रघुपति यादव ने किया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 फ़रवरी। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के गुंड़ी में जय लाल राय के डेरा (गोविंद वेलफेयर क्लब) द्वारा आयोजित शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजद नेता रघुपति यादव पूर्व प्रत्याशी बड़हरा ने फिता काटकर किया। रघुपति यादव ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और प्रेम पूर्वक मिलजुलकर खेलना चाहिए बेहतर खिलाड़ी का सम्मान होना चाहिए हार जीत कौन अच्छा खेलता है यह मायने रखता है।
आयोजन समिति के शेखर यादव ,सुबोध यादव, बंटी यादव, विकास यादव ,गुड्डू यादव, राहुल यादव ,विनय यादव ,मंटू, बिट्टू ,संतोष गुड्डू विकास हिमांशु सहित टूर्नामेंट में उपस्थित गणमान्य नागरिक युवा नौजवान साथियों द्वारा राजद नेता रघुपति यादव का भव्य स्वागत सम्मान किया गया जिसके लिए उन्होंने हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
रघुपति यादव ने कहा कि आज के दौर में अच्छे खिलाड़ी गांव गंवई से निकलकर नेशनल इंटरनेशनल लेवल पर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं सभी खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और साथ ही यह भी कामना करते हैं कि आप सब एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में जिला का नाम रोशन करेंगे।
टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला डुमरा बनाम गुंड़ी के बीच जबरदस्त हुआ और अंत में डुमरा टीम विजेता बना।डुमरा की टीम ने 70 रन बनाए वहीं 55 रन पर ही गनी टीम ऑल आउट हो गई फाइनल मैच आठ ओवर का खेला गया।इस अवसर पर मनोज पांडे, गौतम पांडे, तारकेश्वर पासवान, चंगनी राय, मदन यादव संतोष ठाकुर मौजूद रहे।

Related posts

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023

rktvnews

दुमका:राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव–2026 के पांचवें दिन कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:एनएमपीजी महाविद्यालय में खेल सप्ताह का शुभारम्भ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जयंती समारोह में भाग लिया।

rktvnews

रायपुर : धुएं से मुक्ति और आहार से बच्चो को मिल रही शक्ति।

rktvnews

दुमका:ग्रामीण विकास मंत्री ने किया “मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र” का निरीक्षण एवं संवाद।

rktvnews

Leave a Comment