RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)02 फरवरी।शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में तहसील खेकड़ा में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 28 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 14 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में किया गया जिसमें 28 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 7 का निस्तारण किया गया।
बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 24 शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकार सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री 10 मई को राजस्थान का दौरा करेंगे

rktvnews

आम चुनाव के पहले चरण में देश भर में मतदाताओं ने उत्सव की भावना प्रदर्शित की।

rktvnews

राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने गरीब मरीजों के बीच फल बाटकर राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिवस की मनाई खुशियां।

rktvnews

भोजपुर:माले के 14 वां जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु 120 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:NSS यूनिट 2 के स्वयंसेवकों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान।

rktvnews

Leave a Comment