RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 फ़रवरी।बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, बिहार केशरी, गरीब, किसान, मजदूरों के मसीहा, असाधारण व्यक्तित्व के धनी श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन,आरा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अशोक राम ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आघुनिक बिहार के निर्माता डा0 श्री कृष्ण सिंह स्वतंत्रता-संग्राम के अग्रगण्य सेनानियों में एक रहे है । उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जन-सेवा के लिये समर्पित था। स्वाधीनता की प्राप्ति के बाद बिहार के नवनिर्माण के लिए उन्होंने जो कुछ किया उसके लिए बिहारवासी सदा उनके ऋणी हैं। राजनीतिक जीवन के समय भी संघर्ष में निरन्तर संलग्न रहने पर भी जिस स्वाभाविकता और गम्भीरता के साथ वे अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते थे वह आज के युग मे अत्यन्त दुर्लभ है। सत्य और अहिंसा के सिद्धांत में उनकी आस्था अटल थी।श्रद्धांजलि सभा में अशोक राम, जितेन्द्र शर्मा, रजी अहमद, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ आशुतोष ठाकुर, बीरेंद्र मिश्रा, श्याम बाबू कृष्णा, श्रीकांत राय, रविन्द्र नाथ राय, राज कुमार शर्मा, परमात्मा यादव, नागेन्द्र मिश्रा सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

मध्यप्रदेश:गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : उप मुख्यमंत्री जितेंद्र शुक्ल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने काशी में शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया।

rktvnews

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

खान मंत्रालय के सीसीए ने ई-बिल के उपयोग पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर :NDA प्रत्याशी ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो मे किया जनसंपर्क।

rktvnews

Leave a Comment