RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये करें समुचित प्रबन्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जापान के कोबे से मुख्य सचिव को दूरभाष पर दिये निर्देश।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)30 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज में हुई भगदड़ को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव अनुराग जैन और रीवा संभाग के आयुक्त बीएस जामोद से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित और प्रभावी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुंभ में एक दुखद घटना हुई, जिसमें कई श्रद्धालु काल के गाल में समा गये। परमात्मा उन सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की दुर्घटना में मध्यप्रदेश के भी कुछ श्रद्धालुओं की मृत्यु की जानकारी मिली है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related posts

डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

भाकपा – माले नेताओं सहित महादलितों पर मुकदमा करना घोर निंदनीय, जिला प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था कर “अतिक्रमण हटाए”- जवाहरलाल सिंह

rktvnews

व्यंग्य:अनोखा इलाज🤪

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की मुलाकात,किया आमंत्रित।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले की टीम ने आरा प्रखंड के बाढ क्षेत्र का दौरा किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्र सभागार में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment