RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान के इंडिया क्लब में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)30 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को कोबे (जापान) के इंडिया क्लब में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान की सुदृढ़ औद्योगिक व्यवस्था और मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर जापानियों द्वारा जताई गई गहरी रूचि का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी जी का समुचा जीवन भारतीयों के लिये समर्पित था। बापू का जीवन दर्शन सत्य अहिंसा, प्रेम और सेवा पर आधारित था। उन्होंने हमेशा सत्य को सर्वोपरि रखा। गांधीजी के विचार और जीवन दर्शन न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बापू ने अफ्रीका से भारत तक सब के लिये एक आदर्श जीवन जिया और भारतीयों का सम्मान बढ़ाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी के लिये अंग्रेजों के साथ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सही कहा था कि दुनिया आश्चर्यचकित रह जाएगी कि एक दुबला-पतला व्यक्ति, जिसका विराट व्यक्तित्व और मनोबल हिमालय की चट्टान से भी ऊपर था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूज्य बापू का जीवन हम सबके लिये सदैव आदर्श के रूप में विद्यमान रहेगा। उन्होंने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग चलने की प्रेरणा दी। उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहे है।

Related posts

भोजपुर:सीनियर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब 44 रनों से विजयी।

rktvnews

खामोशी के बीच भिखारी ठाकुर की तरह गंगा की गोद में समां गए रामाज्ञा राम! लोक गायिका कल्पना पटवारी ने भी अभी तक नही ली सुध।

rktvnews

आईएनएस कदमत्त का 02-05 दिसंबर तक जापान में योकोसुका का दौरा।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास की रखी सशक्त नींव : अमित शाह

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर. वेंकटरमण को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:कोरी ग्राम के लक्ष्मी उत्सव भवन में 180 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment