RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: प्रो दंपति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व डीएसडब्ल्यू ,पीजी राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो महेंद्र सिंह के आवास पर बुधवार को द्वितीय पुण्यतिथि का आयोजन हुआ । उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रोफेसर दंपति के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षाविद उपस्थित हुए और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा निवेदित की। प्रो कुंदन कुमार सिंह द्वारा उनके सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक जीवन यात्रा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। श्रद्धांजलि देने वालों में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी प्रो कुंदन कुमार सिंह, प्रो नरेंद्र कुमार सिंह नीरज, डा निर्मल कुमार सिंह, डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, प्रो मनोज द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष अंगद सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीडी शर्मा आदि रहे। डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र बाबू एक कुशल वक्ता, अच्छे शिक्षक, समस्या के समाधान के प्रति समर्पित, सिंडिकेट के सदस्य लगभग 10 वर्षों तक,वीकेएसयू के डीएसडब्ल्यू सहित अनेक पदो पर अपनी सेवा देते रहे ।इनका योगदान जगजीवन कॉलेज आरा से शुरू होकर पीजी जैन कॉलेज, पीजी विभागाध्यक्ष वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के साथ-साथ कई पदों पर रहकर शैक्षणिक जगत में अपना सकारात्मक भूमिका निभाते रहे। ये भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कार्यक्रम को उनकी बेटी हर्षिता और उनके पति द्वारा सफलता पूर्वक संचालित किया गया।

Related posts

दुमका:पंचम राज्य वित्त आयोग की टीम ने की समीक्षा बैठक ,महिलाओं के रोजगार, पेयजल समस्या, मनरेगा व आदर्श ग्राम योजना पर रहा फोकस।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

जिला मुख्यालय आरा की पवित्र धरती पर अभूतपूर्व रामोत्सव संपन्न।

rktvnews

भोपाल:बिगड़े रिश्तो से कांटे निकालने का काम करेगी पुस्तक वास्तु एवं हीलिंग :डॉ देवेंद्र दीपक

rktvnews

मध्यप्रदेश:एसएएफ की 35वीं बटालियन मण्डला का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: बिहार सरकार के 7 निश्चय में आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत कुशल युवा कार्यक्रम संचालकों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment