RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : करजा गाँव मे दो पक्षों के विवाद मे हुई गोलीबारी! दो जख्मी 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गाँव मे दो पक्षों के बीच विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोग जख्मी हो गये। करजा गाँव के राजू ओझा और छोटू ओझा घायलों मे शामिल हैं। दोनों जख्मी एक ही पक्ष के बताये जाते हैं। जख्मी के हाथ में गोली लगने की सूचना मिली है। दोनो जख्मी को चिकित्सा हेतू आरा भेज दिया गया जहाँ उनकी चिकित्सा की जा रही है। बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी की घटना घटित हुई है। हालांकि घटना के कारण  की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की तहकीकात की। थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने बताया कि घटना के वास्तविक कारण की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की खोजबीन में लगी है। आवेदन आने और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही घटना के कारण की सही जानकारी मिल सकेगी। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

Related posts

चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सर्वसम्मति।

rktvnews

भोजपुर :आरा नगर निगम प्रांगण मे भाकपा माले के संस्थापक महासचिव का श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 अप्रैल 24

rktvnews

अमित शाह ने आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

बक्सर : डीएम और एसपी ने लगवाई लोकतंत्र की स्याही।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment