RK TV News
खबरें
Breaking News

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समग्र कृषि क्षेत्र की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 जनवरी।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर सप्ताह समीक्षा के क्रम में आज कृषि क्षेत्र की देशभर की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान रबी सीजन की बुआई की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों में मौसम की वर्तमान व संभावित व जलाशयों की स्थिति तथा विभिन्न उपज के थोक व खेरची मूल्य की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी खरीफ सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर विभागीय अधिकारी से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह आगामी दिनों में चर्चा करेंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए।
बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सीधे किसानों को लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद एजेंसियों के माध्यम से उपज खरीदी गतिशील रहें, साथ ही खरीद संबंधी व्यवस्था पर सरकारी अमल होना चाहिए। बैठक में बताया गया कि 24 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 12.17 लाख हेक्टेयर अधिक है। देश में रबी का कुल बोया गया सामान्य क्षेत्र प्याज के लिए 11.37 लाख हेक्टेयर, आलू के लिए 21.47 लाख हेक्टेयर और टमाटर के लिए 5.83 लाख हेक्टेयर रहा। चालू रबी सीजन में टमाटर, प्याज की बुआई सुचारू रूप से चल रही है। तीनों फसलों के लिए बुआई का समय अभी भी उपलब्ध है। मौजूदा अच्छी बाजार कीमतों को देखते हुए सामान्य क्षेत्र हासिल करने की उम्मीद है। मौसम की स्थिति पर चर्चा के दौरान बताया गया कि पूर्वोत्तर मानसून की बारिश के रूकने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। जलाशयों के बारे में बताया गया कि पूरे देश में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल भंडारण स्थिति बेहतर है और इसी अवधि के दौरान सामान्य भंडारण से भी बेहतर है।
अधिकारियों द्वारा उर्वरक के बारे में जानकारी दी गई कि आगामी खरीफ सीजन 2025 के लिए उर्वरकों की आवश्यकता पर राज्यों के साथ समन्वय किया जा रहा है। इस पर चर्चा के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को आगामी सीजन में भी खाद, बीज आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होना चाहिए। साथ ही, उपज के सुचारू-सुगम परिवहन और किसानों को परेशानी नहीं होने को लेकर भी कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने निर्देशित किया।

Related posts

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रीवा हवाई अड्डे की आधारशिला रखी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने के.आर. नारायणन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने जिलों के जन सेवा मित्रों से किया वर्चुअल संवाद।

rktvnews

राजस्थान राज्य अन्तर ज़िला सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयपुर ज़िले की टीम ने फहराया परचम।

rktvnews

आयुक्त के आवासीय परिसर में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

गिरीडीह:जिला परियोजना पदाधिकारी, यूआईडी ने जिले के विभिन्न मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में आधार अद्यतीकरण एवं APAAR बनाने हेतु आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया, आधार ऑपरेटर को दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment