RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बागपत शहर में निकाली गई जागरूकता रैली।

रैली फैलाएगी बालिका सशक्तिकरण का संदेश,जिलाधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 जनवरी।राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और समानता के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि बालिकाओं का सम्मान और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिसमें प्रतिभागियों ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं का संरक्षण और शिक्षा समाज के विकास का मूल आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण बनाने में योगदान दें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत अधीक्षक डॉ विभास राजपूत सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर निकाला गया जागरूकता रैली!सभी पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चों ने लिया मतदाता प्रतिज्ञा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

डीसी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं!व्यक्तिगत रुचि ले शिकायतों को दूर करें अधिकारी:मोनिका गुप्ता

rktvnews

वैशाली: डीएम ने साइकिल तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्य सचिव अनुराग जैन ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करने के लिए व्यापक एकीकृत भूमि प्रबंधन प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण है: राष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment