RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )21 जनवरी। सोमवार को दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर की अध्यक्षता में स्वास्थ विभाग की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में इम्यूनाइजेशन,बीसीजी टीका,पेंटा, एमआर, ड्रॉप आउट,आर आई एंटीजन कवरेज, आरआईयू सेशन कवरेज, एचएमआईएस, एएनसी एल्बेंडाजोल टेबलेट, 180 आईएफए टैबलेट, एएनसी, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, दवा की उपलब्धता आदि सभी बिंदुओं पर सभी संबंधित पदाधिकारी से फीडबैक लिया।
जिला प्रत्यक्षण पदाधिकारी डॉ.अमरेन्द्र मिश्रा और यूनिसेफ के एस.एम.सी. ओंकार चन्द द्वारा एमसीपी कार्ड के संबंध में अवगत कराया ।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नए एडिशन का कार्ड उपलब्ध कराया गया है।
बैठक में बताया गया की माह दिसंबर में एएनसी रजिस्ट्रेशन में लक्ष्य के विरुद्ध 82 प्रतिशत हासिल किया है।
अपर समाहर्ता ने सभी स्वास्थ्य इंडिकेटर में सुधार लाने हेतु निर्देश दिया।
उन्होंने डाटा वैलिडेशन कमिटी की बैठक कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण हेतु बहादुरपुर, दरभंगा एवं बेनीपुर को बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन अरुण कुमार,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक श्लेश शैलेश चंद्रा, यूनिसेफ के एस.एम.सी. ओंकार चन्द साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में रबी महाभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण को सुना।

rktvnews

गोपालगंज:सांसद डाॅ0 अलोक कुमार सुमन ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के बीच जीवन सहायक उपकरण का किया वितरण।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर पर ₹46.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

बागपत:खतौनी खिड़की पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने संभाली कमान, किसान बोले: ऐसा सुशासन पहले कभी नहीं देखा।

rktvnews

Leave a Comment