RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीयता को समझना है तो महाकुम्भ में आईये:राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयागराज महाकुम्भ 2025 के पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री के साथ राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने भी किया संगम में स्नान।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)18 जनवरी।प्रयागराज महाकुंभ 2025 में संगम तट पर भारतीय संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। महाकुम्भ में भाग लेने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। बमरौली हवाई अड्डे पर उन्हें विधायक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रिसीव किया। राजनाथ सिंह के साथ राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहे। प्रयागराज पहुंच कर रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उन्होंने संगम तट से अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी का दर्शन कर, महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महाकुम्भ के दिव्य अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। यह भारतीयता का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महापर्व है।

Related posts

भोजपुर: 9 मार्च की लोक अदालत को ले की गई विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

भोजपुर : निर्माणधीन थाना भवन का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

rktvnews

एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास ने भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने आई०जी०आई०एम०एस० स्थित प्रांगण में चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भवन के ब्लॉक (ए एवं डी) का किया उद्घाटन

rktvnews

देहरादून:पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘लेखक गांव’ में हिंदी साहित्य में योगदान के लिए डॉ सत्यवान सौरभ को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment