RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:सांसद, विधायक एवं सीएसआर मद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)17 जनवरी।रामगढ़ जिला अंतर्गत सांसद, विधायक एवं सीएसआर मद अंतर्गत संचालित योजनाओं को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान के उपायुक्त के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024 -25 के पूर्व लंबित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के पूर्व ली गई योजनाओं को अभियान मोड में कार्य करते हुए 31 जनवरी तक सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया वहीं जिन योजनाओं को पूर्ण किया जाना संभव नहीं है उनसे संबंधित प्रतिवेदन 25 जनवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024- 25 में ली गई योजनाओं की समीक्षा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए गए।
सीएसआर के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिन एजेंसियों के द्वारा अब तक उनके द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों से संबंधित सीएसआर प्लान उपलब्ध नहीं कराया गया है उनसे तत्काल सीएसआर प्लान प्राप्त करने का निर्देश दिया गया वहीं उपायुक्त ने रामगढ़ जिला अंतर्गत ड्राइविंग ट्रैक के निर्माण हेतु भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, जिला स्तरीय अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पुलिस स्मृति दिवस: रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की; राष्ट्र की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दी।

rktvnews

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

rktvnews

इंदौर:कॉलेजों में प्राचार्य एवं प्रोफेसरों को सार्थक ऐप में उपस्थिति अंकित कराना जरूरी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment