RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:राहुल गांधी के बयान पर बोले बाबूलाल मरांडी,राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ।

कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बाहरी ताकतों के प्रभाव में कर रहे कार्य : बाबूलाल मरांडी

रांची/झारखंड( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)16 जनवरी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर बड़ा निशाना साधा।
श्री मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लड़ाई केवल आरएसएस और भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ भी बताया है, बेहद चिंताजनक और विभाजनकारी है।
कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता बाहरी शक्तियों, जैसे जॉर्ज सोरोस और उनके समर्थकों के प्रभाव में काम कर रहे हैं।
कहा कि यह बयान भारतीय राजनीति में एक खतरनाक मोड़ है, जो यह दर्शाता है कि कुछ नेता देश के हितों से अधिक अपनी राजनीति और बाहरी ताकतों के दबाव को प्राथमिकता दे रहे हैं।
श्री मरांडी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रकार की देशविरोधी और विभाजनकारी बयानबाजी पर सख्त कदम उठाएं। यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि भविष्य में इस तरह के बयान न दिए जाएं और देश के खिलाफ बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
कहा कि अगर आज ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह एक खतरनाक प्रवृत्ति का रूप ले सकता है।
कहा कि भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी प्रकार की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

Related posts

22 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर :रोटी बैंक राहगीरों को गर्मी से बचाव हेतु पिला रहा है शरबत।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:राजनीति की शुद्धि ही दीनदयाल जी की प्रेरणा है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

गया:ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में किये जा रहे तैयारी को लेकर मतदान केंदों का जायजा लिया गया।

rktvnews

बिहार:BPSC परीक्षा में हुई धांधली के विरुद्ध पटना उच्च न्यायालय पहुंचे छात्र।

rktvnews

Leave a Comment