RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: न्याय की आस पर न्यायालय कर्मचारी हड़ताल पर।

16 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर,अंतिम रणनीति को की बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)15 जनवरी। बुधवार को बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ जिला शाखा भोजपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार राय की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक आम बैठक न्यायालय परिसर में न्यायालय अवधि के पश्चात हुई जिसका संचालन संघ के सचिव बसावन राम ने किया। जिसमें बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी के आह्वान पर बिहार भर के अदालतों के कर्मचारी अपने बेहतर वेतनमान,पदोन्नति,शत प्रतिशत अनुकम्पा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर के माँग पूरा नहीं होने के विरोध मे 16-01-2025 से हहड़ताल पर जाने हेतु निर्णय को सफल बनाने के लिए रणनीतियां अंतिम रूप से तैयार की गई एवं उसकी समीक्षा भी की गई। बैठक में शामिल मिडिया प्रभारी-सह -प्रवक्ता अजय शंकर ने बताया की दिनांक 16-01-2025 से होने वाले कलमबंद हड़ताल के लिए जो एस. ओ. पी. राज्य संघ के द्वारा तय की गयी है उसके अनुरूप भोजपुर संघ पूरी तरह से तैयार है एवम हम लोगों के द्वारा एस. ओ. पी के अनुसार सभी न्यायालय/ कार्यालय/पीठासीन पदाधिकारी के कक्ष की चाभी कोर्ट मेनेजर को आज के न्यायालय अवधि के पश्चात सुपुर्द कर चुके हैं ताकि पीठासीन पदाधिकारी महोदयों को असुविधा न हो। हम समस्त कर्मचारी इस बार अनिश्चित काल तक हड़ताल में शामिल रहने को तैयार है ज़ब तक की चार सूत्री मांगो को बिहार सरकार पूर्ण रूपेण मान नहीं लेती है । सुभाष सिँह ने बताया की हम न्यायिक कर्मचारियों के प्रति सरकार के इस सौतेला रवैया के प्रति हरेक कर्मचारियों मे आक्रोश है और हम लोग करीब 20 दिनों पहले ही सरकार को सूचना दे चुके हैं लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया इससे लगता है कि सरकार हठधर्मी है।जिला मंत्री बसावन राम ने कहा की शोषित जनता प्रताड़ित जनता और मजबूर जनता न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाती है अब हम कहां जाएं और किन का दरवाजा खटखटाए। हम कर्मचारी गण विवस होकर मजबूरी में हड़ताल पर जा रहें हैं। अंत में जिला अध्यक्ष ने विद्वान अधिवक्ता गणों एवम आम जनता(पक्षकार) से धैर्य पूर्वक सहयोग करने की याचना की और उन्होंने विद्वान अधिवक्ता गणों तथा पक्षकार गणों से हड़ताल के कारण उतपन्न असुविधाओं के लिए आज फिर से माफ़ी माँगी। बैठक में सूर्यदेव, अनिल,राजीव रंजन , श्वेता, ज्योति, प्रीति, श्रुति रिंकू,संदीप,अविनाश, दिपक गौतम, सुमन,दरोगा, दिलीप, अभिषेक,सत्यप्रकाश, सौरभ, संतोष एवम समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थें।

Related posts

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने पटना के तिबरेवाल दंपत्ति को 05 माह की बच्ची को दत्तकग्रहण हेतु सौंपा।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया

rktvnews

भोजपुर:सीडी रेसियो कम होने पर डीडीसी डॉ अनुपमा सिंह जिला बैंकर्स समीक्षा बैठक में जतायी नाराजगी।

rktvnews

हरित नवाचार का सशक्तिकरण: एलो एसेल की पर्यावरण-अनुकूल प्राथमिक बैटरी को टीडीबी से समर्थन”

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे।

rktvnews

Leave a Comment