RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला अभिलेखागार परिसर के गुमटी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी से क्यामुद्दीन अंसारी ने की मुलाकात।

आरा जिला अभिलेखागार परिसर के गुमटी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी से मिलते क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)13 जनवरी।अपनी रोजी रोटी का साधन अपनी गुमटी से जुटा रहे गुमटी दुकानदारो के सवाल पर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल आरा अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात की. सदर अनुमंडल पदाधिकारी से भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि वर्षो से ये दुकानदार फोटो स्टेट और अन्य कागज-पत्र का दुकान परिसर मे चला रहे है 9 दिसंबर 2024 को अंचल पदाधिकारी आरा का नोटिस दुकान परिसर से हटाने का मिला है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने अनुमंडल पदाधिकारी से कहा कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के इन सभी अभिलेखागार परिसर के गुमटी दुकानदारों की गुमटी नहीं हटायी जाय. माले नेता ने सुझाव दिया कि अभिलेखागार परिसर के उतरी दिवाल के पास बेकार जमीन पर इन दुकानदारों को गुमटी लगाने की व्यवस्था दी जानी चाहिए।
क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया की अनुमंडल पदाधिकारी ने हम लोगों की बातें सुनने के बाद दुकानदारों की समस्या जिला पदाधिकारी के पास रखने का आश्वासन दिया. अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे दुकानदारों मे भानू प्रताप,अशोक कुमार, मो.अबुसरवर, अरबिन्द कुमार, संजय कुमार, मो.साहिद के साथ युवा राजद नेता विजय यादव, सुहैल खां भी थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

राजस्थान:सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें, दूसरे स्थान पर 1334 शिकायतों के साथ टोंक।

rktvnews

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले सभापति

rktvnews

शाहपुर पुलिस ने एक शराबी व दो वारंटी को किया गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

विद्यार्थी परिषद ने केक काटकर एस बी कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया और गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment