RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है: प्रधानमंत्री

RKTV NEWS/13 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए बहुत विशेष दिन है। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

“भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह विशेष दिन है!

महाकुंभ 2025 का प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है, यह आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में असंख्‍य लोगों को एक साथ संजोएगा। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्‍सव है।”
“मुझे यह देखकर प्रसन्‍नता का अनुभव हो रहा है कि प्रयागराज में असंख्‍य श्रद्धालु आ रहे हैं, पवित्र स्नान कर रहे हैं और आशीर्वाद प्राप्‍त कर रहे हैं।
सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को एक सुखद प्रवास की शुभकामनाएं।”
पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।”

Related posts

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने किया रक्तदान!रक्तदान करें और करायें:बम विजय सिंह

rktvnews

भोजपुर:ओबीसी मोर्चा ने चंचल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कलम कांपी पेंसिल आदि का किया वितरण।

rktvnews

भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

चतरा:आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने आयुष्मान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment